50 हज़ार के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय पर योगी सरकार का एक्शन, अवैध कब्ज़ा ध्वस्त, खाली कराई गई बेशकीमती जमीन

50 हज़ार के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय पर योगी सरकार का एक्शन, अवैध कब्ज़ा ध्वस्त, खाली कराई गई बेशकीमती जमीन
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों और माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की सख्ती का आलम ये है कि, अपराधियों द्वारा खुद ही आकर थाने में सरेंडर करने के कई मामले सामने आ चुके हैं, वहीं जो अपराधी फरार हैं, उनकी खोजबीन तेज कर दी गई है और साथ ही उनकी सम्पत्तियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अब यूपी पुलिस ने फरार चल रहे गोरखपुर के 50 हजार रुपए के इनामी माफिया विनोद उपाध्‍याय पर शिकंजा कसा है।

आज यानी शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने फरार माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका अवैध कब्‍जा ध्वस्त कर दिया और लगभग सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती भूमि मुक्‍त करा ली। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोगलहा में माफिया विनोद उपाध्याय ने इस भूमि पर कब्‍जा कर रखा था। इस पर उसने कुछ अवैध निर्माण भी कराया था। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच GDA ने यह निर्माण ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि, लगभग 7000 वर्ग फीट जमीन पर विनोद ने कब्जा कर रखा था।

बता दें कि पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज कर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। लगभग 36 आपराधिक मामलों में वंचित विनोद उपाध्याय कई दिनों से फरार चल रहा है। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित धर्मशाला बाजार का रहने वाला विनोद उपाध्याय धर्मशाला बाजार का हिस्‍ट्रीशीटर है। वह गोरखपुर सदर सीट से MLA का चुनाव भी लड़ चुका है। उसने मोगलहा स्थित जमीन पर अवैध कब्जा किया था। 

'जयस में कांग्रेस का ही DNA ..', कमलनाथ के इस दावे पर क्या बोला आदिवासी संगठन ?

बंगाल में हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं चाहती CM ममता बनर्जी ! हाई कोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या गिरफ्तार, क्या मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ़्तारी के बदले में हुई ये कार्रवाई ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -