जमुई में बोले योगी आदित्यनाथ- 'जानवरों का चारा खाने वालों से नौकरी की उम्मीद कैसे करे'
जमुई में बोले योगी आदित्यनाथ- 'जानवरों का चारा खाने वालों से नौकरी की उम्मीद कैसे करे'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज बिहार में दूसरा दिन चल रहा है। जी दरअसल उन्‍होंने जमुई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की और वहाँ अपना भाषण दिया। जी दरअसल वहाँ इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी की प्रत्याशी हैं। वैसे जमुई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली निकालने के बाद योगी आदित्यनाथ भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में एक बजे जनता से रूबरू होने वाले हैं। उसके बाद अपराह्न 2:30 बजे वह पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करने वाले हैं।

इसी के साथ आज शाम 4:40 बजे वह लखनऊ लौट जाएंगे। वैसे आपको याद हो तो इसके पहले बीते मंगलवार को उन्‍होंने कैमूर, अरवल व रोहतास में रैलियां कीं हैं। वैसे अपनी चुनावी रैलियों में योगी आदित्‍यनाथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए डबल इंन की सरकार पर बल दे रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के पॉपुलिस्‍ट एजेंडा राम मंदिर, जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने तथा पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक की भी याद दिला रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि अपने भाषण में वह राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (Congress) की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी एक के बाद एक तंज कास रहे हैं। आज 12: 30 बजे: जमुई मे योगी आदित्‍यनाथ ने कहा 'अयोध्या में राम मंदिर का वदा किया तो उसे पूरा किया।'

इसके अलावा उन्होंने कहा। 'कश्मीर में धारा 370 हटी तो तकलीफ राहुल गांधी या ओवैसी को हुई। अब पूरा कश्मीर घूमकर आ जाएं। अब पाकिस्तान डर रहा है कि यदि भरत के खिलाफ कुछ भी करेंगे तो भारत के जवान एक नए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देंगे। अब पाकिस्तान भी भारत से डर रहा है।'

आगे वह बोले, 'जिन लोगों ने गरीबों के राशन के अलावा जानवरों का चारा भी खा लिया, उन लोगों से नौकरी देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कई लोगों के लिए परिवार ही पार्टी और पार्टी ही देश है। ये लोग देश और बिहार के बारे में नहीं सोच सकते। कांग्रेस-राजद ने देश के बारे में सोचा होता तो उनके शासनकाल में हर गरीब को मकान, रसोई गैस सिलेंडर, स्वास्थ्यो बीमा योजना मिल गई होती। इन लोगों के पास विकास की कोई सोच नहीं है। विकास नहीं हुआ, लेकिन घोटाले होते रहे।' आपको बता दें कि वह 11।42 बजे जमुई के कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच गए थे।

यूपी में कोरोना के केस में आई गिरवाट, बढ़ रहे है रिकवरी रेट

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रद्द हुई कई ट्रेनें, देखे लिस्ट

कराची में खौफनाक हुआ मंज़र, 4 मंज़िला इमारत में हुआ विस्फोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -