योगेंद्र यादव ने साधा राजग सरकार पर निशाना
योगेंद्र यादव ने साधा राजग सरकार पर निशाना
Share:

वाराणसी : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव द्वारा केंद्र की राजग सरकार पर निशाना साधा गया है। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि केंद्र में कार्यरत राजग सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात तो की लेकिन कहीं भी भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलती नज़र नहीं आती। मामले में कहा गया कि एजेंसियां व्यावहारिक रूप से काम नहीं कर पा रही हैं तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पहले वर्ष किसी तरह के घोटाले का खुलासा नहीं हो सकता था। यही नहीं मामले में आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां बेशर्मीभरी हैं। यही नहीं केंद्र सरकार किसानों के हित में भी काम नहीं कर रही है।  पहले की यूपीए सरकार भी इसी तरह की थी। यूपीए सरकार द्वारा भी भूमि अधिग्रहण बिल का मसौदा तैयार किया गया था। यह सरकार भी विकासवादी नहीं थी। वर्तमान में कार्यरत केंद्र सरकार देश को अधिक तेजी से विनाश के रास्ते पर ले जा रही है।

यही नहीं यह एक ऐसी सरकार है जो किसी संस्थान की लोकतांत्रिक स्वायत्तता को नहीं समझ पाती। दूसरी ओर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की चुनौतियों को भी समझ नहीं सकी है। यह देश के लिए एक चिंता की बात है। योगेंद्र यादव ने केंद्र की राजग सरकार द्वारा संप्रदायवाद को हवा देने के साथ महंगाई बढ़ाने और सर्विस टैक्स के दायरे को बढ़ाने के मसले पर भी अप्रत्यक्षरूप से चर्चा की। 

उन्होंने इन सभी का नाम लिए बिना कहा कि वर्तमान में कार्यरत केंद्र सरकार की नीतियां बेहद अलग हैं। इससे देश का भला होना बेहद मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी से निष्कासन के बाद वरिष्ठ राजनेता योगेंद्र यादव एक नए अभियान में जुड़ गए हैं। जिसमें किसान और अन्य वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। मामले में कहा जा रहा है कि केंद्र की नीतियों में परिवर्तन की जरूरत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -