राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा की पत्नी को ही उम्मीद नहीं कि जीतेंगे उनके पति, कहा- भाजपा का कैंडिडेट अच्‍छा
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा की पत्नी को ही उम्मीद नहीं कि जीतेंगे उनके पति, कहा- भाजपा का कैंडिडेट अच्‍छा
Share:

नई दिल्ली: आगामी 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होने वाला है और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जायेगा। ऐसे में जहां NDA ने इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विपक्षी पार्टियों ने नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल, संख्या बल के आधार पर देखा जाए, तो यशवंत सिन्हा के राष्ट्रपति बनने की संभावना कम है।

वहीं, यशवंत सिन्हा की पत्नी नीलिमा सिंह ने कहा कि मेरे पति को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने से खुशी है, मगर मुश्किल भी है। उन्होंने कहा है कि मेरे पति साफ बोलने वाले लोगों में से हैं। उन्हें जो सही लगता है, वहीं करते हैं। उनका कैरेक्टर मजबूत है। नीलिमा सिंह ने कहा कि यशवंत सिन्हा के पास उनका आत्मविश्वास है। गलत कामों को वो सहन नहीं करते हैं। इसलिए वो कभी-कभी ज्यादा बोल जाते हैं, ज्यादा अस्पष्ट बोल जाते हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना पर नीलिमा सिंह ने कहा कि जीतने की उम्मीद तो कोई खास नहीं है। क्योंकि भाजपा के पास बहुमत है और प्रत्याशी भी उन्होंने अच्छा चुना है। ऐसे में कोई खास उम्मीद तो नहीं है, मगर फिर देखते हैं क्या होता है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में NDA की आदिवासी महिला के रूप में उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को कई अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इसमें BJD शामिल है। बता दें कि मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद BJD चीफ और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से आगामी राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने द्रोपदी मुर्मू को राज्य की बेटी बताया है।

आजमगढ़ और रामपुर में मतदान जारी, उपचुनाव में किस करवट बैठेगा ऊँट ?

इस्तीफा देने के लिए माने CM उद्धव लेकिन रख डाली ये बड़ी शर्त

सुबह कोरोना पॉजिटिव हुए उद्धव और अब रिपोर्ट आई नेगेटिव, आखिर क्यों कमलनाथ ने फैलाया झूठ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -