'मोहम्मद ज़ुबैर की गिरफ्तारी नाज़ायज़, अगर मैं राष्ट्रपति बना तो...', यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान
'मोहम्मद ज़ुबैर की गिरफ्तारी नाज़ायज़, अगर मैं राष्ट्रपति बना तो...', यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान
Share:

नई दिल्ली: विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आए हुए थे। यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, RLD चीफ जयंत चौधरी और सपा के दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं, तो वे सिर्फ संविधान के प्रति जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री के साथ टकराव होगा। मोहम्मद जुबैर का जिक्र करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि, 'मैं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकने के लिए भी प्रयत्न करूंगा। मैं संविधान के तहत प्रदान किए गए अधिकारों के अलावा अभिव्यक्ति की आज़ादी और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करूंगा। मैं मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।' यशवंत सिन्हा ने जुबैर की गिरफ्तारी को नाजायज कहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और TMC नेता यशवंत सिन्हा ने प्रेस वालों से NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से यह पूछने के लिए कहा कि देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के साथ-साथ विदेश नीति को लेकर उनके विचार क्या हैं? इसके साथ ही समाज में जो हो रहा है, उसके बारे में वह क्या महसूस करती हैं? उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रपति के तौर पर उनकी जानकारी में यह बात आती है कि केंद्र कुछ ऐसा कर रहा है, जो महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह निर्वाचित सरकारों को गिराकर लोकतंत्र को बाधित कर रहा है, तो वह केंद्र सरकार को ऐसा करने से रोकेंगे। 

उद्धव ठाकरे को सताया ये डर! शिंदे गुट बोला- 'PM मोदी से करें बात...'

'हिन्दू हमारे पूर्वज, हम गाय नहीं खाएंगे तो मर नहीं जाएंगे..', इस बड़े मुस्लिम नेता की अपील

कांग्रेस ने शुरू की 'गुजरात फतह' की तैयारी, जिग्नेश मेवानी सहित 7 को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -