श्रीलंका में बदतर हालात, राष्ट्रपति भवन पर भीड़ का हमला, घर छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे
श्रीलंका में बदतर हालात, राष्ट्रपति भवन पर भीड़ का हमला, घर छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे
Share:

कोलंबो: भीषण आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका में हालात दिन-ब-दिन बढ़तर होते जा रहे हैं। अब जानकारी मिल रही है कि, हालातों से त्रस्त प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। वहीं, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गए हैं। रक्षा सूत्रों द्वारा राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर में कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास में पथराव भी किया है। बता दें कि श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सरकार विरोध रैली निकाली जा रही है। शुक्रवार को श्रीलंका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। श्रीलंका की सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने बताया है कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी, राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने के लिए शुक्रवार को कोलंबो में प्रवेश किया था जिसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया था। 

शुक्रवार को पुलिस ने कर्फ्यू लगाने से पहले कोलंबो में छात्र प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। बताया जा रहा है कि सरकार विरोधी प्रदर्शन में धार्मिक नेताओं, सियासी दलों, शिक्षकों, किसानों, चिकित्सकों, मछुआरों और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। 

जापान सरकार ने शिंज़ो आबे की हत्या के मामले में टास्क फाॅर्स गठित किया

क्या T20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर को मिलेगी जगह ? जानिए क्या बोले वसीम जाफ़र

बांग्लादेश में बाढ़ से 7.2 मिलियन लोग प्रभावित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -