यह है दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस
यह है दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस
Share:

वाइरस सबसे खतरनाक होता है जो की बहुत ही जल्दी फ़ैल जाता है। और माना जाता है की इबोला वायरस भयंकर हो सकता है, लेकिन वह दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस नहीं है। ना ही एचआईवी वायरस। हम आपको बताते है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक वायरस।

1. मारबुर्ग वायरस - सबसे खतरनाक वायरस मारबुर्ग वायरस है। इस वायरस का नाम लान नदी पर बसे छोटे और शांत शहर पर है। लेकिन इसका बीमारी से कुछ लेना देना नहीं है। मारबुर्ग रक्तस्रावी बुखार का वायरस है। इबोला की तरह इस वायरस के कारण मांसपेशियों के दर्द की शिकायत रहती है। श्लेष्मा झिल्ली, त्वचा और अंगों से रक्तस्राव होने लगता है। 90 फीसदी मामलों में मारबुर्ग के शिकार मरीजों की मौत हो जाती है।

2. इबोला - इबोला वायरस की पांच नस्लें हैं। हर एक का नाम अफ्रीका के देशों और क्षेत्रों पर रखा गया है। जायरे, सुडान, ताई जंगल, बुंदीबुग्यो और रेस्तोन। जायरे इबोला वायरस जानलेवा है, इसके शिकार 90 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है। इस नस्ल का वायरस फिलहाल गिनी, सियरा लियोन और लाइबिरिया में फैला हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शायद फ्लाइंग फॉक्स ने इसे शहरों में लाया होगा।

3. हंटा वायरस - तीसरे नंबर पर हंटा वायरस है। हंटा वायरस के कई प्रकार का वर्णन है। इस वायरस का नाम उस नदी पर रखा गया है जहां माना जाता है कि सबसे पहले अमेरिकी सैनिक इसकी चपेट में आए थे। 1950 के कोरियाई युद्ध के दौरान वे इसकी चपेट में आए थे। इस वायरस के लक्षणों में फेफड़ों के रोग, बुखार और गुर्दा खराब होना शामिल हैं।

4. बर्ड फ्लू - बर्ड फ्लू की विभिन्न नस्लें आतंक का कारण होती हैं। जो शायद जायज है क्योंकि इसमें मृत्यु दर 70 फीसदी है। लेकिन वास्तव में ॥5हृ1 नस्ल के वायरस के चपेट में आने का जोखिम बेहद कम होता है। आप सिर्फ तभी इस वायरस के चपेट में आते हैं जब आपका संपर्क सीधे पोल्ट्री से होता है। यही वजह है कि ऐसा कहा जाता है कि एशिया में ज्यादातर मामले क्यों सामने आते हैं। वहां अक्सर लोग मुर्गियों के करीब रहते हैं।

5. लस्सा वायरस - लस्सा वायरस से संक्रमित होने वाली पहली शख्स नाइजीरिया में एक नर्स थी। यह वायरस चूहों और गिलहरियों से फैलता है। यह वायरस एक विशिष्ट क्षेत्र में होता है, जैसे पश्चिमी अफ्रीका। इसकी कभी भी पुनरावृत्ति हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिम अफ्रीका में 15 फीसदी कतरने वाले जानवर इस वायरस को ढोते हैं।

इन अतरंगी मूंछों के बारे में आप क्या कहेंगे

इस गुफा में जाते ही छूमंतर हो जाती है बड़ी से बड़ी बीमारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -