अयोध्या में लगी विश्व की सबसे बड़ी स्क्रीन! दिखाई जाएगी भगवान राम के जीवन पर आधारित 'रामायण'
अयोध्या में लगी विश्व की सबसे बड़ी स्क्रीन! दिखाई जाएगी भगवान राम के जीवन पर आधारित 'रामायण'
Share:

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की दिनांक जैसे-जैसे समीप आ रही है, उससे जुड़ी और रोचक जानकारियां वैसे-वैसे सामने आ रही हैं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामायण दिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है। अयोध्या में 200 फीट की एक स्क्रीन लगाई गई है। ये विश्व की सबसे बड़ी स्क्रीन बताई जा रही है। इसपर लाइट एंड साउंड शो होगा। इसके माध्यम से प्रभु श्री राम के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इस स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग निरंतर चलेंगे, इनको आने वाले 5 वर्षों तक इसी तरह चलाने की अनुमति प्रशासन ने दे दी है।

आपको बता दें कि ये स्क्रीन राम की पैड़ी पर लगाई गई है। प्रतिदिन शाम को राम की पैड़ी पर देश-विदेश से आने वाले भक्त इसका दीदार कर सकेंगे। इस स्क्रीन का ट्रायल रन 5 नवंबर से आरम्भ होगा। बताया गया है कि इस कार्ययोजना को जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। दीपोत्सव से पहले ये लाइट एंड साउंड शो आरम्भ कर दिया जाएगा। राम को पैड़ी पर 2 हजार से अधिक लोग इसे एक साथ देख सकेंगे।

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। तत्पश्चात, राम मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा। इस बीच वहां विभिन्न तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार 11 नवंबर को दीपोत्सव का समारोह होगा। पिछली बार 17 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया था, इसबार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। आगे मंत्री ने बताया कि दीपावली से आरम्भ होकर 22 जनवरी तक विभिन्न रामलीलाओं का मंचन भी अयोध्या में होगा। इसके साथ सरयू नदी पर लेजर शो आदि का भी इंतजाम होगा।

'10 लाख पहुंचा दे, वरना बेटी की शादी में मचा देंगे कोहराम', दिल्ली के कारोबारी को मिला धमकी भरा खत

'कानून की सीमा में ही होगा प्रावधान', मराठाओं के आरक्षण को लेकर बोले CM शिंदे

कैलाश विजयवर्गीय ने शपथ पत्र में छिपाया बंगाल रेप केस, नामांकन निरस्त कराने चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -