बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जब पुष्पक विमान पर एकसाथ सवार होंगे 7 हज़ार 'राम', विहिप ने रामोत्सव के लिए बनाया ये प्लान
बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जब पुष्पक विमान पर एकसाथ सवार होंगे 7 हज़ार 'राम', विहिप ने रामोत्सव के लिए बनाया ये प्लान
Share:

लखनऊ: उतर प्रदेश के कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले रामोत्सव को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने भव्य बनाने तैयारी की है। यहां तैयार किए गए पुष्पक विमान पर छह हजार राम एक साथ सवार होकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। VHP को उम्मीद है कि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। क्योंकि अभी तक सिर्फ 107 राम एक साथ सवार होने का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। 

गुरुवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। VHP के मुख्य वक्ता मधुराम शिवा ने कहा कि हिंदू का हिंदुओं के प्रति आपसी प्रेम बढ़ाने और सशक्त हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रामोत्सव कार्यक्रम का स्वागत शिवगर्जना वाद्य यंत्र से होगा। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। जैन, सिख, बौद्ध समुदाय के लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए उनके मुख्य धर्म गुरु व आराध्य के कटआउट लगाए जाएंगे। कानपुर IIT द्वारा ड्रोन से पुष्पक विमान के ऊपर पुष्प वर्षा होगी। 14 जिलों से बच्चे राम के विभिन्न रूपों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी, VHP के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे और साध्वी ऋतंभरा आदि मौजूद रहेंगे। गुरुवार पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी और राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने तैयारियों का मुआयना किया है।

'अगले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में मिलेंगे डॉक्टर्स..', मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी

'हरियाणा के हर जिले के DC ऑफिस पर लहराए जाएंगे खालिस्तानी झंडे..', SFJ के आतंकी पन्नू की धमकी

भारत में 'तालिबानी इस्लाम' थोपना चाहता है PFI, केंद्र सरकार कर सकती है बैन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -