ये है दुनिया के सबसे महंगे फल, एक की कीमत 20 लाख रुपये
ये है दुनिया के सबसे महंगे फल, एक की कीमत 20 लाख रुपये
Share:

आप सभी जानते ही होंगे फल सब्जी खाना सभी को पसंद होती है और इनकी कीमत भी नार्मल होती है। अब आज हम आपको जिन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं वह बहुत महंगे मिलते हैं। जी हाँ, आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ महंगे फलों के बारे में जो आम आदमी के जेब से बहुत दूर हैं।

युबरी खरबूजा - यह दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। इस फल को जापान में उगाते हैं और जापान से बाहर इसका निर्यात अधिक नहीं होता। वैसे खरबूजे के इस किस्म को सूरज की रोशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाते है। आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी कि दो युबरी खरबूजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

अनानास- यह अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। इस फल को इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन’ में उगाया जाता है। इसे ‘लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल’ भी कहा जाता है। वैसे इस फल को तैयार होने में करीब दो साल का समय लगता है और इस एक अनानास की कीमत एक लाख रुपये होती है।

‘ताईयो नो तामागो’ आम- यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। इसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाते हैं। यह आम तीन लाख रुपये किलो से भी ज्यादा महंगा बिकता है। वैसे ‘ताईयो नो तामागो’ को एग ऑफ द सन के नाम से भी जाना जाता है।

रूबी रोमन अंगूर - यह जापान में मिलते हैं। इस अंगूर का एक गुच्छा सात लाख रुपये से भी अधिक का मिलता है। वैसे महंगा होने के कारण इस अंगूर को ‘अमीरों का फल’ कहते हैं।

किसान आंदोलन: किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सख्त पहरा

टुटा सलमान के सब्र का बांध, राखी को किया घर से बाहर

अमेरिका के रैपर ने माथे पर जड़वाया दुर्लभ हीरा, कीमत उड़ा देगी होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -