जानिए क्यों और कैसे हुई थी हुई मलेरिया दिवस की शुरूआत?
जानिए क्यों और कैसे हुई थी हुई मलेरिया दिवस की शुरूआत?
Share:

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर फैला हुआ है। इस बीच विश्व मलेरिया दिवस का आना इस बात को याद दिलाता है कि विश्व में कई सारे ऐसे रोग हैं जिनकी वजह से प्रत्येक वर्ष लोग बीमार होते हैं तथा मौत के मुंह में समा जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका आरम्भ वर्ष 2007 से किया गया था। यूनिसेफ ने इस दिन को इसलिए आरम्भ किया था जिससे की लोगों का ध्यान इस भयंकर बीमारी की तरफ जाए क्योंकि प्रत्येक वर्ष लाखों लोग इससे मर रहे थे। 

क्यों हुआ इसका आरम्भ:-
विश्व मलेरिया दिवस का आरम्भ सबसे पहले अफ्रीकी मलेरिया दिवस के तौर पर किया गया था। क्योंकि इसका लक्ष्य अफ्रीका के देशों में होने वाली मौतों को कम करना था। किन्तु अफ्रीकी स्तर पर आयोजित होने वाले मलेरिया दिवस को 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक बैठक में विश्व मलेरिया दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया। 

मलेरिया के कारण:-
मलेरिया रोग की वजह मच्छरों की एक प्रजाति मादा एनीफिलीज होती है। जो प्लाजमोडियम परजीवी की वजह से होता है जिससे ये मच्छर संक्रमित होते हैं। हालांकि कई सारे प्लाजमोडियम परजीवियों में से सिर्फ पांच प्रकार के परजीवी मनुष्यों में मलेरिया फैलाते हैं। जिनमें से प्लाजमोडियम फाल्सीपेरम पुरे विश्व में अधिकतर होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं। अफ्रीका के देशों में सबसे अधिक इन्हीं मच्छरों की वजह से मलेरिया होता है। 

सुरक्षा के उपाय:-
मलेरिया के लक्षण सामान्य रूप से संक्रमित मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन के पश्चात् नजर आने लगते हैं। जिसके आरभिंक लक्षण बुखार, सिरदर्द तथा शरीर में ठंड लगना है। मलेरिया को रोकने का सबसे शानदार तरीका है मच्छरदानी का इस्तेमाल तथा इनडोर अवशिष्ट छिड़काव का इस्तेमाल करना।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जॉनसन एंड जॉनसन Covid-19 वैक्सीन से रोक हटाने का किया फैसला

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप क्यूबा में टुटा कोरोना का रिकॉर्ड, 1 लाख पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

नेपाल में कोरोना से जंग करने के लिए भारत करेगा सहायता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -