World Cup 2019 : न्यूजीलैंड ने दर्ज की श्रीलंका पर विशाल जीत
World Cup 2019 : न्यूजीलैंड ने दर्ज की श्रीलंका पर विशाल जीत
Share:

लंदन : बीते विश्व कप की उपविजेता न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2019 के पहले ही मैच में श्रीलंका पर विशाल दर्ज जीत की। शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों के दमदार खेल के बूते कीवी टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। कार्डिफ के सोफिया गार्डेस में शनिवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बल्ला थमाया। जवाब में न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम महज 136 रन पर सिमट गई। 

World Cup 2019 : तूफानी गेल ने विश्व कप में बनाया एक और शानदार रिकॉर्ड

कुछ ऐसा रहा मुकाबला 

जानकारी के अनुसार आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर्स में ही 137 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (51 गेंदों में 73 रन) और कॉलिन मुनरो (46 गेंदों में 57 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। कीवी टीम के लिए मैट हैनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए। 

फ्रेंच ओपन: रोजर फेडरर ने अपने 400वें ग्रैंड स्लैम मैच में दर्ज की जीत, चौथे दौर में पहुंचे

इन्होने किया शानदार प्रदर्शन 

इसी के साथ ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशाम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मिचेल सैंटनर के खाते में 1-1 विकेट आए। वही कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52) को छोड़कर कोई भी लंकाई बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं गुजार पाया। श्रीलंका को पहला झटका मैच के पहले ओवर में ही लगा। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी कांटा बदलती गेंद पर लाहिरू थिरिमाने को चलता किया। आउट होने से पहले उन्होंने 2 गेंदों में चार रन बनाए। इसके बाद 8.1 ओवर में श्रीलंका को लगातार दो झटके लगे।

विश्व कप के पहले मुकाबले में नजर आएंगे डेविड वॉर्नर

किरण रिजुजू बने देश के नए खेलमंत्री, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद्

फ्रेंच ओपन: 20 वर्ष पहले जिसके सामने फेडरर ने किया था पदार्पण, आज उसी खिलाड़ी के पुत्र से करेंगे मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -