सर्दियों में शकरकंद खाने से मजबूत होते हैं दांत और हड्डियां, जानिए 7 जबरदस्त फायदे
सर्दियों में शकरकंद खाने से  मजबूत होते हैं दांत और हड्डियां, जानिए 7 जबरदस्त फायदे
Share:

सर्दी के मौसम में लोग अपने खाने में तरह-तरह की चीजें शामिल करते हैं और इसी लिस्ट में शामिल है शकरकंद। शकरकंद खाने से कई फायदे होते हैं। वहीं सर्दियों में शकरकंद खाने से बड़े लाभ होते हैं और आज हम आपको उन्ही लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

* शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। इसी के साथ इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर रहती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

* शकरकंद में विटामिन बी6 भी पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। इसको खाने से यह फायदा है कि अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है और इसे खाने से वह कम होता है।

* शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है और यह विटामिन दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है। इस वजह से इसे खाना चाहिए।

* शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है और आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता है। ऐसे में शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार है।

* शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

* आप सभी को बता दें कि शकरकंद विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम है और इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।

* शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है और यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसी के साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

स्किन पर आईं झुर्रियों को दूर करने के लिए बनाए दही से ये मास्क

ओडिशा ने बड़े पैमाने पर कटहल उगाने का लक्ष्य रखा

नुकसानदायक नहीं बल्कि बड़े काम की चीज है सुपारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -