जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम
जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जो इस साल भी मनाया जाने वाला है। जी दरअसल इस दिन को महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य के तौर पर मनाया जाता है। इसी के साथ ही इंटरनेशनल विमेंस डे महिलाओं के सशक्तिकरण को भी दर्शाता है। केवल इतना ही नहीं महिलाओं और पुरुषों में भेद-भाव को मिटाने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है। वहीं अगर आने वाली रिपोर्ट्स की माने तो सबसे पहला महिला दिवस अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1909 में मनाया गया था और इसकी शुरुआत अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने की थी। तो अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंटरनेशनल विमेंस डे से जुड़ी कुछ बड़ी जानकारी।

जी दरअसल सबसे पहले हम आपको बताएंगे विमेंस डे 2020 थीम: साल 1975 में, संयुक्त राष्ट्र संघ ने आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी, उसी के बाद साल 1996 में, हर साल के लिए वार्षिक थीम को अपनाना शुरू किया। आप सभी को बता दें कि इस डे को मनाने के लिए पहला थीम था “अतीत का जश्न, भविष्य के लिए योजना।” वहीं इस साल की थीम #EachforEqual है। जी हाँ, इस साल की थीम को बहुत बेहतरीन बताया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है? - जी दरअसल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का 108 साल पुराना एक समृद्ध इतिहास रहा है। कहते हैं इसकी पहली झलक 1909 में मिली थी, जब 15,000 महिलाओं ने लंबे समय तक काम करने, कम वेतन और न्यूयॉर्क शहर में वोट के अधिकारों की कमी का विरोध किया था। वैसे तो महिला दिवस अब लगभग सभी विकासशील, विकसित देशों में मनाया जाता है और यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए खूब मेहनत की थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में कैसे मनाया जाता है? - हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत शानदार तरह से मनाया जाता है। इस दिन कम से कम 20 देशों में एक ऑफिसियल हॉलिडे है, जिसमें अफगानिस्तान, क्यूबा, लाओस, रूस और वियतनाम शामिल है। इसी के साथ कई देश ऐसे हैं जहा परंपरा है कि पुरुष अपनी मां, पत्नी, गर्लफ्रेंड और सहकर्मियों को फूल और छोटे उपहार देकर सम्मानित करते हैं। वहीं कुछ देश ऐसे हैं जहाँ इस दिन लड़कियों को मदर्स डे के समान सम्मान दिया जाता है और गिफ्ट्स देते हैं।

ये हैं हिंदुस्तान की असली वर्किंग वुमन, जो रोज़ाना 9-10 घंटे खेतों में करती हैं मेहनत

8 मार्च को केरल की महिलाएं रचेंगी इतिहास, CM की सुरक्षा से लेकर संभालेंगी ये अहम जिम्मे

महिला दिवस पर पुरुषो को जरूर देखनी चाहिए यह फिल्में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -