अब लड़ाकू विमान उड़ाऐंगी महिला पायलट्स
अब लड़ाकू विमान उड़ाऐंगी महिला पायलट्स
Share:

नई दिल्लीं : जल्द ही भारतीय वायु सेना में शामिल महिला पायलट्स फाईटर प्लेन उड़ाऐंगी। इसके पहले महिला सैन्यकर्मियों को लड़ाकू विमान उड़ाने की अनुमति नहीं थी मगर अब वायुसेना ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए कहा कि पांच साल के प्रयोग के तौर पर महिला पायलट्स को लड़ाकू विमान उड़ाने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय वायु सेना में महिलाओं को लड़ाकू पायलट बनाने की अनुमति दी जाएगी।

दरअसल 83 वें सेना दिवस पर एयरचीफ मार्शल अरूप राहा द्वारा कहा गया था कि मालवाहक विमान और हेलिकाॅप्टर्स उड़ाने के लिए महिला पायलट को शामिल किया गया है। लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए महिला पायलट्स को लाए जाने की शुरूआत की गई  है। इसे वायुसेना के लिए एक अच्छा कदम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि महिला पायलट्स द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी कि उन्हें भी लड़ाकू विमान उड़ाने की अनुमति दी जाए। वायु सेना का यह निर्णय महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत माना जा रहा है। अरूप राहा ने कहा है कि महिलाओं के सामने किसी तरह की शारीरिक चुनौती का सवाल नहीं रहेगा। 

वायुसेना में करीब 1500 महिलाऐं शामिल हैं। जिसमें से 94 पायलट हैं और 14 नेविगेटर हैं। अब तक वायुसेना द्वारा पायलट श्रेणी में महिलाओं के साथ बलात्कार, टाॅर्चर या फिर हत्या जैसी घटनाओं की आशंका से होने के चलते महिलाओं की भर्ती से इन्कार कर रखा था।

वर्ष 2010 में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा महिलाओं को वायु सेना में पूर्ण कालिक सेवा दिए जाने की अनुमति दी गई थी। करीब 5 वर्ष पूर्व महिलाओं को केवल तय समय पर ही सेना में रखे जाने की बात कही गई थी। मगर अब यह बात सामने आ रही है कि महिलाओं की भूमिका सेना में बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -