सऊदी अरब में ज्यादती की शिकार महिला भारत लौटी
सऊदी अरब में ज्यादती की शिकार महिला भारत लौटी
Share:

हैदराबाद। एक भारतीय महिला को सऊदी अरब में धोखे से पहुंचाकर उसका शोषण करने का मामला सामने आया है। हालांकि उक्त महिला अब सुरक्षित तरह से अपने घर भारत पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उसकी मदद की। दरअसल सुषमा स्वराज को इस महिला की मदद वहां की एक संस्था से जानकारी मिलने के बाद की। इस महिला को सऊदी अरब में काम मिला लेकिन वहां कालीफ ने इसका शोषण किया।

इसके साथ ज्यादती हुई। जिसके बाद विदेश मंत्री ने इसे भारत वापस लाने का प्रयास किया। अब मंगलवार को यह अपने गृहनगर हैदराबाद पहुंच गई। गौरतलब है कि भारत पहुंचने में इस महिला को तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने भी मदद की थी। यह अब सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला को दम्मम में घरों में नौकरानी का काम दिया गया था। मगर इस महिला के साथ ज्यादती की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस महिला को शमान समी खलीफा कालीफ ने नौकरी दी थी वहां पर काम पर रखने वाले को काफील कहा जाता है उसने शोषित किया। वह इसे बाहर नहीं जाने देता था। जब इस महिला ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं यह महिला वहां से भागने के प्रयास में थी ऐसे में उसे घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया। ऐसे में उसे चोट पहुंची और चिकित्सालय में उसे उपचार दिया गया। वहां भी कालिफ ने उसे धमकाया। यह महिला वहां फंस गई थी अब इसे राहत प्रदान की गई है। चिकित्सालय में इस महिला को नर्स ने मदद दी और दम्मन पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर महिला ने मजलिस बचाओ तहरीके संस्था के माध्मय से मदद ली। इसके बाद भारतीय दूतावास में संपर्क किया गया और अब इसे भारत लाया गया है।

सऊदी अरब से 20 हजार भारतीय लौट रहे है स्वदेश

सऊदी अरब में शोषित महिला को भारत वापस लाने के सुषमा स्वराज ने दिए निर्देश

भारतीय महिला को सऊदी अरब में तीन लाख में बेचा, दी जा रही है यातनाए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -