महिला संगठन ने दिया जल बचाने का संदेश
महिला संगठन ने दिया जल बचाने का संदेश
Share:

उज्जैन। देशभर से आई अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन एकादश की सदस्याओं ने क्षिप्रा तट पर जल संरक्षण का संदेश दिया। मध्यप्रदेश के अलावा, गुजरात, राजस्थान सहित देशभर से एकत्रित हुई 500 के करीब महिलाओं ने दोपहर में बैठक आयोजित कर तीन वर्षीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की तो शाम को क्षिप्रा तट पर 151 दीपों से महाआरती कर मां क्षिप्रा को चुनरी चढ़ाकर चुनरी उत्सव मनाया। 

संतोष सोड़ानी एवं संगीता भूतड़ा के अनुसार अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन एकादश सत्र की प्रथम कार्यसमिति की बैठक माधव भक्त निवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने अपनी 11 समितियों के माध्यम से पाॅवर प्रेजेन्टेशन के द्वारा तीन वर्षीय कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

बैठक में स्थानीय, जिला, प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर पर समितियों के प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय सचिव आशा माहेश्वरी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष अरूणा बाहेती, सचिव वीणा सोमानी ने अध्यक्ष व अतिथियों का स्वागत किया। शाम को क्षिप्रा नदी पर चुनरी उत्सव आयोजित किया गया। साथ ही भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आई लगभग 500 महिलाएं उपस्थित थीं

मालवी लोक साहित्य एवं कला परंपरा का विमोचन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -