महिलाओं के दम पर सत्ता में लौटने की कवायद
महिलाओं के दम पर सत्ता में लौटने की कवायद
Share:

लखनउ। समाजवादी पार्टी दोबारा सत्ता में लौटने का ख्वाब देख रही है, लेकिन इसके लिये  पार्टी अब महिलाओं का सहारा लेने की भी योजना बना रही है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रमुख नेताओं को यह सलाह दी है कि यदि यूपी में दोबारा सत्ता हांसिल करना है तो महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ना होगा। कुल मिलाकर सपा यूपी में महिलाओं के दम पर सत्ता में दोबारा लौटने की कवायद में जुटने की तैयारी करने में लगी हुई है। मुलायम सिंह यादव ने यह बात सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कही। उनका कहना था कि पार्टी में महिला सदस्यों की संख्या अधिक करना होगी। पार्टी को आगे बढ़ाने में महिलाएं और अधिक सहयोग दे सकती है, इसलिये सपा कार्यकर्ताओं को चाहिये कि वह महिलाओं को जोडने का कार्य शुरू करें।

मुलायम सिंह ने कहा कि महिलाओं की ताकत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और राजनीति का क्षेत्र भी महिलाओं से अछूता नहीं रह गया है। इसका ही यह परिणाम है कि देश में चार महिला मुख्यमंत्री है।

सपा प्रमुख का तर्क था कि जो काम पुरूष कार्यकर्ता आसानी से नहीं कर सकते, वही कार्य महिलाएं कर सकती हैै। उनका ईशारा पार्टी के लिये घर-घर के अंदर जाकर वोट मांगने की तरफ था। यादव ने कहा कि महिलाओं को घरों में आने से कोई रोकता नहीं है और ऐसी स्थिति में महिलाएं ही घरों के अंदर जाकर पार्टी के लिये वोट मांग सकती है, जबकि यही कार्य पुरूष कार्यकर्ता नहीं कर सकते। मिश्र के जयंती समारोह के दौरान राज्य के सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -