पहले बेटियों को मारा, फिर खुद लगाई फांसी
पहले बेटियों को मारा, फिर खुद लगाई फांसी
Share:

भोपाल। एक महिला अपने मर्ज से इस कदर परेशान हो गई कि उसने अपनी 8 वर्ष की और 3 वर्ष की दो बेटियों की हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद ही फांसी लगा ली लेकिन समय रहते महिला को फांसी के फंदे से उतारकर चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस महिला की पहचान सविता केवट 36 वर्ष पति भगत सिंह केवट के तौर पर हुई है। आत्महत्या करने से पहले महिला द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी और चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस शनिवार प्रातः 11 बजे तक नहीं आई तो मामला गंभीर हो जाएगा।

मिली जानकारी कने अनुसार टीआई बिलखिरिया राजेश सिंह ने किसी भी तरह की शिकायत करवाए जाने से मना किया है। उनका कहना है कि इस तरह की शिकायत किसी ने नहीं लिखवाई है। अब इस मामले में यह बात सामने आई है कि चिकित्सालय में महिला को उपचार दिया जा रहा है मगर महिला के बयान नहीं लिए जा सके हैं। सविता ने जिन बच्चिों को मारा उनकी पहचान कंचन 8 वर्ष और आरती 3 वर्ष के तौर पर हुई है। यह महिला पेट दर्द से पीड़ित थी। महिला के पति ने चिकित्सक की सलाह पर महिला का आॅपरेशन करवाया था और बच्चे दानी से संबंधित उपचार किया गया थां मगर इसके बाद भी महिला को पेट में दर्द रहता था।

हालात ये थे कि महिला कई बार बच्चों को मारने और आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी थी लेकिन जब शनिवार को महिला के पेट में अधिक दर्द हो रहा था। जब बच्चे भगवान श्री गणेश जी की आरती का प्रसाद लेकर मां के पास पहुंचे तो सविता अपनी बच्ची कंचन और आरती को घर के एक कमरे में ले गई। महिला ने दोनों ही बच्चों का हंसिए से गला रेत दिया।

इसके बाद महिला ने खुद फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब कुछ लोग सविता के घर पहुंचे तो उन्होंने सविता को फांसी पर लटका देखा ऐसे में उन्होंने पति भगत सिंह केवट को जानकारी दी। भगत की दुकान मकान के पास में ही है। जब वे घर पहुंचे तो घर के हालात देखकर आश्चर्य में पड़ गए। ऐसे में सविता को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर उसे उपचार दिया जा रहा है मगर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -