कांग्रेस नेत्री ने पहना भगवान चोला, काजी ने किया विरोध
कांग्रेस नेत्री ने पहना भगवान चोला, काजी ने किया विरोध
Share:

उज्जैन। कांग्रेस की कद्दावर महिला नेत्री नूरी खान विवादों में आ गई हैं। दरअसल उन्हें लेकर शहर काजी ने फतवा जारी कर दिया है। दरअसल उन्होंने एक संत के सान्निध्य में मंगलवार को निकाली गई धार्मिक यात्रा में भाग लिया था और ऊॅं नमः शिवाय मंत्र का जाप किया था। यह यात्रा वाल्मीकि धाम के संस्थापक संत उमेशनाथ महाराज के नेतृत्व में निकाली गई थी। यात्रा का नाम ऊं नमः शिवाय जप यात्रा दिया गया था। उक्त यात्रा पशुपति नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल मंदिर पहुंची थी।

यात्रा में नूरी खान ने भगवान परिधान धारण कर रखे थे और वे मंत्र जप कर रही थीं। जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जमकर हंगामा हुआ। शहर काजी खलीकुर्रेहमान ने उनकी यात्रा को राजनीतिक बताया और इसका विरोध किया। गौरतलब है कि कांग्रेस की सदस्य नूरी खान ने भगवा वस्त्र धारण किए और उन्होंने हिंदू धर्माचार्यों के साथ रथ यात्रा में भाग लिया। रथ यात्रा में उन्होंने ऊॅं नमः शिवाय मंत्र का जाप किया।

इस मामले में नूरी खान ने जो कहा उसे फतवे के तौर पर लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि अब धर्म के ठेकेदार यह तय नहीं करेंगे कि अच्छा हिंदू या अच्छा मुसलमान कौन है। उनका कहना था कि न तो भगवा रंग किसी का है और न हरा रंग ही व्यक्ति विशेष का है। न तो केसरिया तेरा है और न हरा मेरा है। उनका कहना था कि मज़हब आपस में बैर रखना नहीं सिखाता। उन्होंने भगवा रंग भाईचारे और एकता के लिए धारण किया है।

उनका कहना था कि ऊॅं नमः शिवाय का जप इस्लाम के लिए खतरा नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस नेत्री नूरी खान का धार्मिक यात्रा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शहर काजी खलीकुर्रेहमान ने कहा कि यदि नूरी खान की यात्रा का उद्देश्य हिंदू मुस्लिम एकता है तो बहुत अच्छा है लेकिन जप करना धर्म का विषय है किसी के साथ जाना अलग बात है।

उनका कहना था कि किसी तरह का फतवा जारी नहीं होना चाहिए यह तो उनकी नादानी है। यह अच्छा नहीं है। फतवे का इस बात से कोई संबंध नहीं है। नूरी खान ने शिप्रा नदी की दुर्दशा पर चिंता जताई और 12 अगस्त को जल शुद्धिकरण यात्रा निकालने की घोषणा की।

कांग्रेस का बड़ा सवाल, PM मोदी ने की 65 देशो की यात्रा, संसद को नहीं बताया वहा क्या बात हुई

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गुजरात, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे भेंट

सुषमा स्वराज ने कहा मित्र वह जो संकट में मदद करे, युद्ध नहीं किसी समस्या का समाधान

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -