महिला ने घर में छिपाए थे 1 लाख कॉकरोच, चौका देगी वजह
महिला ने घर में छिपाए थे 1 लाख कॉकरोच, चौका देगी वजह
Share:

अमेरिका (US) से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां एक महिला को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है। महिला को लेकर जानकारी मिली है कि घर में करीब 1 लाख कॉकरोच (Cockroaches) रखे हुए थे। जी हाँ और इसके अलावा महिला के घर से लगभग 300 जानवर बरामद हुए। इस लिस्ट में खरगोश, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी, कछुए, सांप और बिल्लियां शामिल हैं। आपको बता दें कि इस मामले के खुलासे के बाद खुद पुलिस टीम भी हैरान है कि महिला ने आखिरकार ऐसा क्यों किया? सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुई महिला को एक सोशल वर्कर बताया जा रहा है। उसका नाम कैरिन कीज है, उसकी उम्र 51 साल है।

लोग उसे स्नो व्हाइट के नाम से भी जानते हैं। जी दरअसल महिला का दावा है कि उसे जानवर बहुत पसंद हैं। इसलिए वह अपने घर में जानवर रखती है। वह कॉकरोचों को मारना नहीं चाहती थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी महिला के घर में हर तरफ दुर्गंध थी। घर के अंदर फर्श मल पर फैला हुआ था। उसके घर के अंदर कुछ मिनटों से ज्यादा कोई नहीं रुक पाया और ऐसे बुरे हालात में महिला जानवरों को अपने घर में रख रही थी। इससे कई जानवरों की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी।

आप सभी को यह भी बता दें कि महिला की शिकायत उसके मरीजों ने ही की, जिनको वो अपने घर पर बने क्लीनिक में देखती थी। जी दरअसल महिला के क्लीनिक पर आने वाले लोगों को उसके घर से दुर्गंध आती थी, इसी के चलते उसने शिकायत की। बाद में पता चला महिला ने बड़ी संख्या में जानवरों को रखा था। आरोपी महिला की एक दोस्त ने बताया कि कीज को पता चला था कि पालतू जानवर की एक दुकान बंद हो रही है और वह जानवरों को बचाने के लिए गई क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि वे बेघर हों।

वहीं बाद में उसने सभी जानवरों को अपने घर में रख लिया था। हालांकि, स्थिति पर प्रतिक्रिया देने में मदद के लिए कई एनिमल एक्सपर्ट्स को बुलाया गया और बाद में महिला के खिलाफ के पशु क्ररता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

क्या आप भी WhatsApp पर भेजते है Good Morning मैसेज? तो हो जाए सावधान वरना बैन हो जाएगा अकाउंट

Video: नहीं मिला चिकन बिरयानी तो गुस्से में युवक ने रेस्टोरेंट में लगा दी आग

पटाखा व्यवसायियों को लाइसेंस हुआ आवंटन, लॉटरी के माध्यम से हुई घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -