पति से लड़कर काम ढूंढने निकली महिला हुई दुष्कर्म का शिकार

पति से लड़कर काम ढूंढने निकली महिला हुई दुष्कर्म का शिकार
Share:

ग्वालियर: हाल ही में एक अपराध का मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया है. यहाँ पति से झगड़े के बाद डेढ़ साल की बेटी को लेकर काम की तलाश में निकली महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस मामले में जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी बच्ची के गले पर चाकू रखकर हत्या करने की धमकी दी। इस मामले को दो दिन पहले का बताया जा रहा है. यह मामला जनकगंज के ओढ़पुरा इलाके का है। पीड़ित महिला ने जनकगंज थाने में शिकायत दे दी है। खबर यह भी है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के तहत भिंड की रहने वाली 26 साल की महिला की उसके पति से अनबन हो गई. ऐसा होने से कुछ दिनों से वह मायके में रह रही थी। आर्थिक स्थिति अच्छीं ना होने के कारण वह ग्वालियर में काम की तलाश में आई थी। यहाँ वह अपने साथ डेढ़ साल की बेटी भी लाई थी। यहीं पर उसने अपने परिचित गबदा गुर्जर निवासी ओढ़पुरा को कॉल किया और किराए पर कमरा व काम दिलाने की बात कही। गबदा ने उसे दो दिन में काम और कमरा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद महिला किसी लॉज में कमरा तलाशने जा रही थी, तो गबदा ने उसे उसके कमरे में चलकर रहने के लिए कहा। इस पर महिला राजी हो गई। उसके बाद रात को खाना खाने के बाद वह सो गई। वहीं रात के करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि गबदा गुर्जर छेड़खानी कर रहा था।

जब उसने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। ऐसा होते देख वह घबरा गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके अलावा आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रातभर बंधक बनने के बाद सुबह किसी तरह वह निकली और थाने पहुंचकर शिकायत की। अब इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अस्पताल में बेड को लेकर हुआ विवाद, तो एक मरीज ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में चार आतंकी हुए ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -