इस धातु के धारण से मानव जीवन हो जाता है स्वास्थ्य
इस धातु के धारण से मानव जीवन हो जाता है स्वास्थ्य
Share:

स्त्रीयों को सोना धातु बेहद ही प्रिय होता है सोना पाने के लिए वह बहुत ही आतुल रहती है। लेकिन यहां पर हम आपसे सोना धातु से जुड़ी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं करने वाले है, बल्कि एक ऐसी धातु के बारे में बताने वाले हैं जिसे धारण करने मात्र से आपकी परेशानी आपसे दूर भागने लगेगी। वैसे तो प्राचीन काल से ही मानव जीवन धातु को महत्व देते आ रहा है। और वही महत्व आज भी कायम हैं ज्यातिष शास्त्र के माध्यम से भी मानव जीवन में धातुओं का एक अहम स्थान होता है। तांबा, पीतल, सोना और चांदी जैसी कई धातु का मानव जीवन में एक अलग ही महत्व होता है। इन सब मे तांबे की अगर बात करें तो यह सबसे प्राचीन धातु है। इसमें किटाणुओं को खत्म करने का एक विशेष गुण होता है। तो आज हम यहां पर आपसे तांबे के छल्ले और अंगूठी पहनने पर होने वाले लाभ के बारे में बताने वाले हैं।

सूर्य से संबंधित परेशानियों के लिए तांबे को काफी फायदेमंद माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक तांबे की अंगूठी पहनकर आप सूर्य से संबंधित सभी रोगों से काफी हद तक निजात पा सकते हैं।

तांबे की अंगूठी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। ये हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस अंगूठी को पहनकर आप शरीर के किसी भी भाग में आ रही सूजन को भी कम कर सकते हैं।

तांबे की अंगूठी पहनने से पेट से संबंधित सभी समस्याओं में लाभ होता है। यह पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी की समस्याओं में फायदा पहुंचाती है। अगर आप पेचिश की समस्या से परेशान हैं तो तांबे की अंगूठी इस समस्या में आपकी काफी मदद कर सकती है।

तांबे की अंगूठी को ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है, बल्कि नाखून और त्वचा से संबंधित समस्याओं के उपचार में भी यह फायदेमंद है। इसे पहनने से त्वचा में चमक आती है।

अंगुलियों में तांबे की अंगूठी धारण करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। ब्लड सर्कुलेशन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

 

हर मां बाप का होगा सपना पूरा, ससुराल में मिलेगा लड़की को सुख

कभी-कभी इन चीज़ों से भी मिल जाती हैं बड़ी-बड़ी ख़ुशी

कलयुग में पाना है हनुमान जी की कृपा तो कर लें ये काम

कुछ इस तरह मनाते हैं नवदम्पत्ति अपनी सुहागरात

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -