जयकारों के साथ माॅं बिजासन को चढ़ाई चुनरी
जयकारों के साथ माॅं बिजासन को चढ़ाई चुनरी
Share:

इंदौर : शनिवार को इंदौर में चुनर यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जहां भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुये वहीं यात्रा में शामिल होकर भक्त निहाल हो गये। भक्तों ने माता के जयकारे लगाये। करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबी चुनर यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई बिजासन माता टेकरी पर पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद माता को सितारों से जड़ी चुनर चढ़ाई गई।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चुनर यात्रा का आयोजन विधायक सुदर्शन गुप्ता की ओर से किया गया था। इसमें भक्तों ने शामिल होकर माता को अर्पित करने वाली चुनर को अपने सिर पर उठाया था। स्थान-स्थान पर चुनर यात्रा का स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ यात्रा बिजासान माता मंदिर पहुंची। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान के अलावा रमेशचंद्र अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद थे।

गौरतलब है कि नवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। शहर के कई स्थानों पर देवी मूर्तियों को विराजमान किया गया है तथा गरबों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

इस नवरात्रि में बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -