शराब बंदी के बाद भी बन रही बिहार में शराब
शराब बंदी के बाद भी बन रही बिहार में शराब
Share:

पटना : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार यादव ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतश कुमार केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराबबंदी की घोषणा के बाद तो और भी अधिक शराब बिहार में बनने लगी। उनका कहना था कि शराबबंदी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराब उत्पादन पर रोक लगाना चाहिए।

मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव के दौरान कहा था कि वह चुनाव जीतने के बाद शराब बंदी करेगी। यह केवल नीतिश कुमार की ही मुहिम नहीं थी। बिहार में शराबबंदी हड़बड़ी में लिया गया एक बड़ा कदम थी।

इसे लेकर एक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता थी। अवैध शराब की बिक्री को रोके जाने की जरूरत भी थी जिसके बाद शराबबंदी की घोषणा की जानी चाहिए थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -