रोहित का पत्ता काटकर फिर कप्तान बनेंगे विराट कोहली ? एशिया कप के लिए ऐसी हो सकती है टीम

रोहित का पत्ता काटकर फिर कप्तान बनेंगे विराट कोहली ? एशिया कप के लिए ऐसी हो सकती है टीम
Share:

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को लेकर अभी भी तस्वीर स्पष्ट होती नज़र आ रही हैं।  टूर्नामेंट के महज 4 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, वहीं शेष मैच श्रीलंका में होंगे। भारत अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा। दरअसल, BCCI ने बहुत पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि, भारत सुरक्षा के दृष्टि कोण पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेज सकता है। इस बीच टीम इंडिया के ऐलान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि इस बार के एशिया कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह वापस विराट कोहली को ही कप्तानी दी जाएगी। 

दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार फ्लॉप हो रहे कप्तान रोहित शर्मा को BCCI कुछ रेस्ट देना चाहती है। इसलिए इस बार के एशिया कप  के लिए किसी अन्य विकल्प के लिए अवश्य जाना होगा। जिसमे विराट कोहली का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि एशिया कप में टीम इंडिया की कमान कोहली को सौंपी जा सकती है। बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीता सकी है, जिसके चलते उन्हें फ़िलहाल के लिए ही सही, लेकिन कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालाँकि, अभी तक BCCI की तरफ से इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खराब फॉर्म के चलते उनको आराम दिया जा सकता है। उनके बाद टीम के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल करेंगे।

बता दें कि टीम इंडिया में श्रीलंका की पिचों के हिसाब से ही खिलाड़ियों को चांस मिलने वाला है, क्योंकि हो सकता है कि टीम इंडिया अपने मुकबले श्रीलंका में ही खेलेगी। इसलिए तेज गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह को भी जगह मिल सकती है। वहीं रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में चुना जा सकता है।

भारत की एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए संभावित टीम:- शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली (Virat Kohli), आकाश, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, यूजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह।

WTC Final में मिली शर्मनाक हार, अब BCCI ने चयन समिति में किए बड़े बदलाव !

रोहित-कोहली समेत इन सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा रेस्ट ! वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकती है युवा टीम इंडिया

संजू सैमसन के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ख़त्म होगा 7 महीनों का इंतज़ार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -