'क्या 5वीं बार CM बनेंगे शिवराज सिंह चौहान? खुद मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब
'क्या 5वीं बार CM बनेंगे शिवराज सिंह चौहान? खुद मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना (Election Result 2023) के पश्चात् तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सरकार बनाएगा। वोटों की काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल के परिणाम आ गए हैं। राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में सभी एग्जिट पोल भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार या बढ़त नजर आ रही है, तो कुछ में कांग्रेस आगे नजर आ रही है। 

वही इन सबके बीच जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 5वीं बार मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया, तो वे टाल गए। शिवराज सिंह से पूछा गया, क्या माना जाए कि आप 5वीं बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं ? इस पर शिवराज सिंह भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाते हुए निकल गए। दरअसल, भाजपा ने मध्यप्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। साथ ही भाजपा ने 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया है। ऐसे में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

मतदान के दिन भी जब शिवराज सिंह से मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था, वे जनता के सेवक और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। परिणाम आने के पश्चात् पार्टी उन्हें जो भूमिका देगी, वे उसे निभाएंगे। वही दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पटाखे छोड़े जा रहे हैं। वहां हवन-पूजन भी जारी है। इस बीच राजस्थान एवं तेलंगाना में हलचल तेज है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने विधायकों को बचाने के लिए सुपर एक्टिव नजर आ रही हैं। 

'हमारी सरकार बनी तो शराबबंदी समाप्त कर देंगे', इस नेता का बड़ा ऐलान

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो माइक लेकर पेड़ पर चढ़ गया भाजपा नेता, लगी लोगों की भीड़

कल छत्रपती शिवाजी के गढ़ सिंधुदुर्ग में मनाया जाएगा भारतीय नौसेना दिवस, कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -