अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो माइक लेकर पेड़ पर चढ़ गया भाजपा नेता, लगी लोगों की भीड़

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो माइक लेकर पेड़ पर चढ़ गया भाजपा नेता, लगी लोगों की भीड़
Share:

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश  के कुशीनगर से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहाँ तहसील प्रशासन के खिलाफ एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। वह अपनी बहनों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज था। तहसील के अफसरों पर आरोप लगाते हुए व्यक्ति वृक्ष पर माइक से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसे सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले तो वो उतरने को तैयार नहीं हुआ मगर बहुत मान-मनौव्वल के पश्चात् वो नीचे उतरा। शख्स भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। 

ये पूरी घटना कुशीनगर जिले के कसया तहसील की है। जहां पिछले दिन समाधान दिवस के मौके पर एक फरियादी माइक लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वृक्ष पर चढ़ने के पश्चात वह शोर करने लगा। फरियादी के वृक्ष पर चढ़ने की सूचना पाकर तहसील के प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। तुरंत पुलिस को बुलाकर उसे उतरवाने के प्रयास किए जाने लगे। जब दारोगा के प्रयास पर भी फरियादी वृक्ष से नहीं उतरा तो उसके पश्चात् नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उसकी मांग सुनी।

प्राप्त खबर के अनुसार, फरियादी का नाम प्रियेश गौड़ है। वह स्थानीय भाजपा नेता है। प्रियेश ने आरोप लगाया कि तहसील के कर्मचारी उसकी दो बहनों का प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं। उसको इधर-उधर टहलाया जा रहा है। परेशान किया जा रहा है। बकौल प्रियेश- अपने बहनों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। मगर तहसील प्रशासन ने जाति प्रमाण पत्र के आवेदन को रद्द कर दिया। वह कई दिनों से तहसील प्रशासन के खिलाफ धरना कर रहा था। मगर पिछले दिन सब्र का बांध टूट गया तो पेड़ पर चढ़कर अपना पक्ष रखा। वहीं, तहसील प्रशासन के मुताबिक, प्रियेश गौड़ की बहनों का जाति प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। उप जिलाधिकारी ने प्रियेश के आरोप को खारिज किया है। हालांकि, इन सबके बीच तहसील में घंटे भर तक चला ड्रामा चलता रहा। पुलिस की सूझ-बूझ से प्रियेश पेड़ से उतरा। कहा जा रहा है कि इसके पहले भी भाजपा का पूर्व नेता प्रियेश गोड़ जिला समाज कल्याण विभाग के सामने जाति प्रमाण पत्र को लेकर धरने पर बैठा हुआ था। कई दिन बैठने के पश्चात् विभाग के अफसर ने उसकी बातों को मानते हुए उसका धरना समाप्त करवाया था। 

कल छत्रपती शिवाजी के गढ़ सिंधुदुर्ग में मनाया जाएगा भारतीय नौसेना दिवस, कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

इन राज्यों पर मंडराया मिचौंग तूफान का खतरा, स्कूल बंद के साथ कई ट्रेनें हुई कैंसिल

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ महिला अग्निवीरों का पहला जत्था, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किया मार्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -