पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी थामेंगे भाजपा का दामन ? सिद्धू के जेल से निकलते ही अटकलें शुरू
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी थामेंगे भाजपा का दामन ? सिद्धू के जेल से निकलते ही अटकलें शुरू
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि चन्नी ने पंजाब में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की है। वहीं, दूसरी तरफ चन्नी के भाजपा में जाने को लेकर कांग्रेस भी चौकन्नी हो गई है। सियासी गलियारों में इस तरह की अटकलें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आने के बाद से लगने लगी है। दरअसल, सिद्धू और चन्नी के बीच चुनाव से पहले ही टकराव चल रहा था। इस बीच जेल से बाहर आकर सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से चन्नी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से रिहा होने के साथ ही सियासी गलियारों में यह चर्चाएं चल रहीं है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की शर्मनाक पराजय के बाद चन्नी सियासी सुर्खियों से गायब हो गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना चेहरा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू की जगह चन्नी को चुना था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचंड जीत दर्ज की और भारी जनादेश के साथ प्रदेश में भगवंत मान की सरकार है।

वहीं, जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू अपने पुराने तेवर में नज़र आ रहे हैं। वे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी कर चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी को मेंटर बताया और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने का प्रयास किया। सिद्धू की सक्रियता से चन्नी की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है। दरअसल, पंजाब की राजनीति में सब जानते हैं कि 2022 चुनाव के दौरान सिद्धू और चन्नी के बीच कई बार तल्खी देखी गई। इसी का खामियाजा यह रहा कि पंजाब में कांग्रेस की बुरी हालत हुई और इसका फायदा AAP ने उठाया। अब देखना ये है कि, चन्नी को लेकर ये चर्चाएं सही साबित होती हैं या नहीं। 

अब दिल्ली से पलायन को मजबूर हुए हिन्दू, बोले- घरों में फेंक देते हैं खून, गृह मंत्री को लिखा पत्र

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 11300 करोड़ की सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

3 दिनों में कांग्रेस को लगे 3 झटके ! देश के प्रथम गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपौत्र भाजपा में शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -