रेगिस्तान में जवानों को गर्मी में भी देगी ठंडी ये नई जैकेट
रेगिस्तान में जवानों को गर्मी में भी देगी ठंडी ये नई जैकेट
Share:

जैसलमेर : बॉर्डर पर देश की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों के लिए राहत भरी खबर है। अब 50 डिग्री तापमान में भी बीएसएफ के जवान ठंडे रहेंगे। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी ने ऐसा कूल वेस्ट जैकेट तैयार किया है जो जवानों लगभग 6 घंटे ठंडा रखेगा थार रेगिस्तान से सटी पाकिस्तान की अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर देश की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों को 50 से 55 डिग्री की आग बरसाने वाली गर्मी के बीच ड्यूटी करना काफी कठिन हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक इस कूल जैकेट के ट्रायल पिछले दिनों जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र से लगती रेतीली सीमा क्षेत्र में हुए। बीएसएफ के जवानों पर 50 से 55 डिग्री की गर्मी के बीच सम्पन्न हुए ट्रायल काफी हद तक सफल रहे हैं।

इन ट्रायल को बीएसएफ की एक कमेटी मॉनीटरिंग कर रही है जैकेट में 12 पॉकेट हैं। इनमें फेज चेन्ज मेटेरियल सायन के पेकेट रखे जाते हैं। ये पी.सी.एम के पैकेट जवान की बॉडी को 6 घंटे ठंडा रखेंगे। 6 घंटे बाद इन पी.सी.एम को वापस डी फ्रिज में रिचार्ज के लिये रखना होता है। रिचार्ज के बाद इन्हें वापस इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -