क्या दतिया से चुनाव हार जाएंगे लगातार 3 बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा ? लगातार चल रहे पीछे
क्या दतिया से चुनाव हार जाएंगे लगातार 3 बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा ? लगातार चल रहे पीछे
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा को इन चुनावों में बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है। लगातार तीन बार दतिया से विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा लागतार पीछे चल रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने भारती राजेंद्र को मैदान में उतारा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दतिया में 2 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें कांग्रेस उम्मीदवार भारती राजेंद्र को 15348 वोट मिले हैं, वहीं, नरोत्तम मिश्रा 13105 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह से नरोत्तम मिश्रा 2243 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

वहीं, दिमनी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो हजार से अधिक मतों से आगे हैं।  इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय आठ हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार निवास से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पांच हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल एक हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। 

हालाँकि, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश की सत्ता में भाजपा वापसी करती हुई नज़र आ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा ने 155 सीटों पर बढ़त बना रखी है और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है ।  राज्य में बहुमत का आंकड़ा 116 है, जिसे भाजपा आसानी से पार करती नज़र आ रही है।  

रुझानों में BJP को प्रचंड बहुमत के बाद आया CM शिवराज का पहला बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बात

तेलंगाना में पहली बार सरकार की तरफ कांग्रेस ! KCR के हाथ से खिसक रही सत्ता

तमिलनाडु में अवैध खनन से सरकार को लगा 1.8 लाख करोड़ का चूना ! DMK पदाधिकारी पर ही आरोप, सीएम स्टालिन मांग रहे CBI जाँच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -