तांत्रिक के साथ भागी मायके गई पत्नी, सदमे में पति
तांत्रिक के साथ भागी मायके गई पत्नी, सदमे में पति
Share:

कैमूर: बिहार के कैमूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक शादीशुदा महिला ऐसी फंसी कि अपने पति को छोड़ तांत्रिक के साथ भाग गई। हैरानी की बात तो ये थी कि पति को इस बात का तब तक नहीं पता लगा जब तक वह अपने ससुराल नहीं आया। घटना सासाराम थाना इलाके की है।

दरअसल, ससुराल वालों ने दामाद को इस बात की खबर ही नहीं दी थी। किन्तु जैसे ही वह ससुराल आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तांत्रिक के साथ भाग गई है। भभुआ थाने में छोटू कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के 1 महीने पश्चात् ही यानि जनवरी 2021 को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह मायके चली आई। 

वही इस के चलते दोनों के बीच केवल फोन पर ही बात होती थी। क्योंकि नौकरी के चलते पति उत्तर प्रदेश में ही रह रहा था। जब वह उसे यूपी बुलाता तो वह उपचार का बहाना मारकर आने से मना कर देती। फिर 6 महीने पहले पत्नी ने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। पति ने जब भी उसे फोन लगाया तो हमेशा ससुराल वाले ही फोन उठाते थे। पति को शक हुआ तो वह 25 जून को अपने ससुराल पहुंच गया। छोटू ने ससुराल वालों से पूछा कि उसकी पत्नी कहां है? तो सास ने बताया कि वह तो तांत्रिक के साथ भाग गई है। फिलहाल इस मामले में तहकीकात की जा रही है।

'गोली मारकर लोगों की हत्या कर रही BSF..', सुरक्षाबलों पर ही सीएम ममता बनर्जी ने लगा दिया बड़ा आरोप

'भारत-अमेरिका की दोस्ती, दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता..', राष्ट्रपति बाइडेन ने शेयर किया पीएम मोदी के साथ अपना Video

'PoK लेने के लिए हमें ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा..', राजनाथ सिंह के इस बयान से टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -