22 अगस्त को है राखी का पर्व, जानिए पौराणिक कहानियां
22 अगस्त को है राखी का पर्व, जानिए पौराणिक कहानियां
Share:

हर साल आने वाला रक्षा बंधन का त्योहार इस साल भी आने वाला है। इस साल यह पर्व 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों मनाते हैं रक्षा बंधन का पर्व।

इन्द्रदेव की कहानी- पुराणों के मुताबिक जब असुरों के राजा बाली ने देवताओं के ऊपर आक्रमण किया था तब देवताओं के राजा इंद्र को काफी क्षति पहुंची थी। उस समय उनकी इस अवस्था को देखकर इंद्र की पत्नी सची से रहा नहीं गया और वो विष्णु जी के करीब गयी इसका समाधान प्राप्त करने के लिए पूछा। तब प्रभु विष्णु ने एक धागा सची को प्रदान किया और कहा की वो इस धागे को जाकर अपने पति के कलाई पर बांध दें। यह सुनकर जब सचि ने ऐसा किया तो इंद्र के हाथों राजा बलि की पराजय हुई। कहा जाता है वह धागा रक्षासूत्र था जो आज के समय में बहनें अपने भाइयों को बांधती है। वैसे इसी के चलते पुराने समय में युद्ध में जाने से पूर्व राजा और उनके सैनिकों के हाथों में उनकी पत्नी और बहनें राखी बांधा करती थी जिससे वो सकुशल घर जीत कर लौट सकें।

माता लक्ष्मी और राजा बलि की कहानी - असुर सम्राट बलि भगवान विष्णु का एक बहुत ही बड़ा भक्त था। उस समय बलि की इतनी ज्यादा भक्ति से प्रसन्न होकर विष्णु जी ने बलि के राज्य की रक्षा स्वयं करनी शुरू कर दी। कहा जाता है विष्णु जी के ऐसा करने से माता लक्ष्मी परेशान होने लगी। जी दरअसल विष्णु जी अब वैकुंठ पर नहीं रहते थे। ऐसे में लक्ष्मी जी भी एक ब्राह्मण औरत का रूप लेकर बलि के महल में रहने लगी। उसके बाद में उन्होंने बलि के हाथों में राखी भी बांध दी और बदले में उनसे कुछ देने को कहा। उस समय राजा बलि को ये नहीं पता था की वो औरत और कोई नहीं माता लक्ष्मी है इसलिए उन्होंने उसे कुछ भी मांगने का अवसर दिया। यह सुनकर माता ने बलि से विष्णु जी को उनके साथ वापस वैकुंठ ले जाने का आग्रह किया। चूँकि बलि ने पहले ही देने का वादा कर दिया था इसलिए उन्हें भगवान विष्णु को वापस लौटना पड़ा। इस वजह से राखी को बहुत सी जगहों पर बलेव्हा भी कहा जाता है।

PM पद की आस... ममता पर विश्वास, सोनिया गांधी ने बुलाई विपक्षियों की बड़ी बैठक

प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और बड़ी सफलता, बनीं MAMI की चेयरपर्सन

9 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में हाई कोर्ट पहुंचा परिवार, की यह मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -