आखिर क्यों पूजा में इस्तेमाल नहीं होते प्याज-लहसुन, पढ़े पौराणिक कथा
आखिर क्यों पूजा में इस्तेमाल नहीं होते प्याज-लहसुन, पढ़े पौराणिक कथा
Share:

आप सभी ने अक्सर सुना होगा, पढ़ा होगा और देखा होगा कि व्रत और पूजा में लहसुन तथा प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता है। अब चैत्र नवरात्रि आने वाले हैं और इस दौरान भी प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों वर्जित है प्याज और लहसुन।

पौराणिक कथा- श्रीहीन हो चुके स्वर्ग को खोई हुई वैभव-संपदा की प्राप्ति के लिए देव और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। वहीं समुद्र मंथन करने के दौरान लक्ष्मी के साथ कई रत्नों समेत अमृत कलश भी निकला था। इस दौरान अमृत पान के लिए देवताओं और असुरों में विवाद हुआ, तो भगवान विष्णु मोहिनी रुप धारण कर अमृत बांटने लगे। वहीं सबसे पहले अमृत पान की बारी देवताओं की थी, तो भगवान विष्णु क्रमश: देवताओं को अमृत पान कराने लगे। हालाँकि इसी बीच एक राक्षस देवता का रूप धारण कर उनकी पंक्ति में खड़ा हो गया। इस दौरान सूर्य देव और चंद्र देव उसे पहचान गए और उन्होंने विष्णु भगवान से उस राक्षस की सच्चाई बताई। तब भगवान विष्णु ने अपने चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जी दरअसल उसने थोड़ा अमृत पान किया था, जो अभी उसके मुख में था। वहीं सिर कटने से खून और अमृत की कुछ बूंदें जमीन पर गिर गईं और उससे ही लहसुन और प्याज की उत्पत्ति हुई।

कहा जाता है जिस राक्षस का सिर और धड़ भगवान विष्णु ने काटा था, उसका सिर राहु और धड़ केतु के रूप में जाना जाने लगा। वहीं राक्षस के अंश से लहसुन और प्याज की उत्पत्ति हुई थी, यही वजह है कि उसे व्रत या पूजा में शामिल नहीं किया जाता है। जी हाँ और उनकी जहां उत्पत्ति हुई थी, वहां अमृत की बूंदें भी गिरी थीं, इस कारण से लहसुन और प्याज में अमृत स्वरूप औषधीय गुण विद्यमान हो गए। आप सभी को बता दें कि लहसुन और प्याज कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है।

जी हाँ और राक्षस के अंश से उत्पत्ति के कारण इसे लोग अपने भोजन में भी शामिल नहीं करते हैं। जी हाँ और इसी के चलते लहसुन और प्याज को तामसिक भोज्य पदार्थ माना जाता है जो व्रत और पूजा में शामिल नहीं होता है।

आखिर क्यों हनुमान जी ने लिया था पंचमुखी अवतार, जानिए हर मुख का महत्व

हिंदु नववर्ष में शनि का होगा विशेष प्रभाव, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

जानिए कैसा रहने वाला है हिंदू नववर्ष?, सभी 9 ग्रहों की बदलेगी चाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -