टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से क्यों दिया इस्तीफा ?
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से क्यों दिया इस्तीफा ?
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आज शुक्रवार (17 फ़रवरी) को एक TV न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया। इसमें उन्होंने टीम और चयन प्रक्रिया के संबंध में आंतरिक जानकारी साझा करके कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चेतन शर्मा से इस्तीफा देने के लिए कहा था। 

फिलहाल, कोलकाता में बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए मौजूद चेतन शर्मा ने जानकारी के मुताबिक, अपना इस्तीफा BCCI सचिव जय शाह को भेजा है, जिन्होंने इसे मंजूर कर लिया। बता दें कि, 14 फरवरी को जी न्यूज ने एक वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें चेतन शर्मा को यह कहते सुना गया कि भारतीय प्लेयर्स फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। चेतन शर्मा ने यह भी कहा था कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने BCCI के तत्कालीन प्रमुख सौरव गांगुली को बदनाम करने का प्रयास किया, क्योंकि उन्हें लगा था कि उनके हाथों से ODI की कप्तानी जाने के लिए सौरव गांगुली जिम्मेदार थे।

इसके बाद चेतन शर्मा ने इसके बाद टीम प्रबंधन और BCCI का भरोसा खो दिया। इस बात को लेकर चिंता थी कि खिलाड़ी चेतन शर्मा के साथ खुलकर कैसे बात करेंगे, क्योंकि उन्होंने किसी की बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम प्रबंधन में भी कुछ लोगों ने महसूस किया कि चेतन शर्मा ने हद पार कर दी। इसके बाद उनका पद खतरे में पड़ गया था, खासकर यह कहने के लिए कि खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया है कि, 'यह बस वक़्त की बात है। एक बार जब खिलाड़ियों ने भरोसा खो दिया, तो शर्मा के लिए पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था।'

क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब नताशा और हार्दिक ने रचाई हिन्दू रीती रिवाज के साथ शादी

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: आज अपराजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में शानदार रहा है रिकॉर्ड

Ind Vs Aus: दिल्ली के होटल में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिले कमरे, कोहली ने बदला ठिकाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -