आखिर क्यों विवेक ने अपने नाम से यह हटाया.....
आखिर क्यों विवेक ने अपने नाम से यह हटाया.....
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबरॉय जिन्होंने अनगिनत फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के चलते सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ है तथा अभी विवेक के बारे में एक और बात का खुलासा हुआ है वह यह है की विवेक ओबराय अपने नाम के बीच में आनंद शब्द भी इस्तेमाल करते थे. खबरों के मुताबिक विवेक ओबराय का पूरा नाम विवेक आनंद ओबरॉय है, लेकिन अभिनेता विवेक नहीं चाहते थे कि फिल्म जगत में उन्हें विवेक आनंद के नाम से जाने जाए, इसलिए उन्होंने नाम से आनंद हटा दिया।

हालांकि विवेक के ट्विटर प्रोफाइल में आनंद आज भी बरकरार है। अपनी एक चर्चा के दौरान अभिनेता विवेक ओबराय ने दोहराया है कि, 'मेरा असल नाम विवेक आनंद ओबरॉय है। मेरा नाम ऐसा इसलिए था, क्योंकि मेरे पिता व दादाजी स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों व उनके उस ज्ञान के अनुयायी हैं, जो उन्होंने इतनी कम उम्र में दुनिया को दिया।' उन्होंने कहा, 'मैंने जब 2002 में फिल्मों में कदम रखा तो अपने नाम पर एक तरह से शर्म सी आई।

मैं पर्दे पर एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने और उनके साथ पेड़ों के ईदगिर्द नाचने जा रहा था, तो ऐसे में मैं विवेकानंद जैसे नाम का उपयोग कैसे कर सकता था। मैंने इसीलिए स्वामी विवेकनंद के प्रति सम्मान के चलते अपने नाम आनंद हटा दिया और इसे विवेक ओबरॉय कर लिया।' अभी देखा जाए तो अभिनेता विवेक ओबराय अपनी आगामी फिल्मों में काफी व्यस्त है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -