इस होली पर जाने क्या है गुलाबी रंग का इतिहास और कैसे हुआ था इसका निर्माण
इस होली पर जाने क्या है गुलाबी रंग का इतिहास और कैसे हुआ था इसका निर्माण
Share:

होली की शुरुआत तो बसंत पंचमी से हो जाती है पर इसे हर्षोल्लास के साथ फाल्गुन महीने में पूर्णमासी के दिन मनाया जाता है. इस दिन सभी लोग दुश्मनी भूलकर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं और मिलकर धमाल मचाते हैं.इस बार होली 08  मार्च 2023 को होली मना रहे है, लेकिन क्या आप जानते है कि रंगो का जन्म किस तरह हुआ, तो हम, आपको ये बताएंगे कि गुलाबी रंग का निर्माण कैसे हुआ...? 

वैज्ञानिकों ने भूगर्भीय रिकॉर्ड में ज्ञात विश्व के सबसे पुराने रंग की खोज को पूरा कर लिया।  तकरीबन 1.1 अरब वर्ष पुराना यह चटख गुलाबी रंग अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में बहुत गहरायी में मिले चट्टानों से निकाला गया है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) की नूर गुएनेली ने कहा है कि यह रंग पश्चिम अफ्रीका के मॉरिटानिया में ताओदेनी बेसिन के समुद्री काले पत्थर से लिया गया जो जिसके पूर्व खोजे गये रंग वर्णों से तकरीबन आधा अरब वर्ष पुराना है।

नूर ने बताया ने इस बारें में कहा है, ''ये चटख गुलाबी रंगवर्ण क्लोरोफिल के मॉलेक्यूलर जीवाश्म हैं जिसका उत्पादन समु्द्र में रहने वाले प्राचीन प्रकाशसंश्लेषक जीवों ने किया और इन जीवों के अस्तित्व नहीं रहने के बावजूद लंबे वक़्त से यह वहीं मौजूद था। एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक जीवाश्मों से प्राप्त रंगों में गहरे लाल रंग से लेकर बैंगनी रंग गाढ़े रूप में मौजूद थे, लेकिन जब उन्हें तरल पदार्थ मिलाकर पतला किया गया तब इनमें से चटख गुलाबी रंग प्राप्त हो गया है।

नूर ने इस बारें में आगे कहा है कि, ''प्राचीन रंगवर्णों के विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई कि  तकरीबन एक अरब साल पहले छोटे साइनोबैक्टीरिया समुद्र में खाद्य श्रृंखला का आधार  कहे जाते थे। इससे यह जानने में मदद मिली कि उस समय पशु अस्तित्व में क्यों नहीं थे। ANU में सहायक प्रोफेसर एवं वरिष्ठ मुख्य अनुसंधानकर्ता जोचेन ब्रॉक्स ने इस बारें में कहा है कि बड़े, सक्रिय जीव जैसे कि शैवाल के उद्भव को संभवत: वृहद खाद्य कणों की सीमित आपूर्ति से अवरूद्ध भी कर दिया है। ब्रॉक्स ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि, ''शैवाल को अब भी माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है, हालांकि वे साइनोबैक्टीरिया से हजार गुणा बड़े और कहीं अधिक प्रचुर खाद्य स्रोत हैं।

एडल्ट स्टार बनी 70 साल की महिला, लोगों के उड़े होश

मौत से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत, यहाँ जानिए

यहाँ सांप और बिच्छू के साथ लोग खाते है खाना...वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -