मौत से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत, यहाँ जानिए
मौत से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत, यहाँ जानिए
Share:

अक्सर कई बार स्वस्थ जीवन जीने वाले लोगों की अचानक मौत हो जाती है। किन्तु शरीर मौत आने से पहले कुछ संकेत देना आरम्भ कर देता है। यदि शरीर में हो रहे परिवर्तनों को समझकर लक्षणों की पहचान की जाए तो मालूम चल सकता है कि मौत होने वाली है। जिस मनुष्य की मृत्यु करीब होती है, उसकी आंखों, स्किन, श्वसन तंत्र एवं शरीर में तेजी से परिवर्तन आता है। कुछ लक्षण इतने साफ होते हैं कि सरलता से देखकर मालूम चल सकता है कि व्यक्ति की मौत कब तक होगी।

वही जिस व्यक्ति की मौत होने वाली है, वह बार-बार अपनी आंखों को अधिक समय के लिए बंद करने लगता है। उनकी आंखें कई बार आधी ही खुली रहती हैं। फेस की मांसपेशियां भी बेहद रिलैक्स दिखाई देती हैं। सांसें चलने की गति भी बदल जाती है। सांस लेते समय ऐसे लोग आवाज भी करने लगते हैं। मनुष्य की त्वचा भी मरने से पहले पीली पड़ने लगती है। मौत होने से पहले ऐसे लोग सांस लेना बहुत कम कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये रुक-रुककर सांस लेते हैं। यानी अभी आपको ऐसा महसूस होगा कि इन्होंने सांस ली तथा कुछ सेकेंड्स तक नहीं ली। सांस लेने एवं छोड़ने के बीच काफी गैप आ जाता है इसलिए घर वालों को यह भी लगता है कि उन्होंने देह त्याग दी है। अंतिम समय में तो ऐसे लोग एक मिनट के अंदर दो या तीन बार ही सांस लेते हैं। 

वही कुछ लोग अपने अंतिम वक़्त में अकेले रहना पसंद करते हैं। कुछ परिवार या दोस्तों से बात करना चाहते हैं। कुछ ऐसे वक़्त को उदासी के साथ बिताते हैं। उनके नजदीकी लोगों के लिए यह सोचना असंभव है कि उनको उस समय कैसा महसूस हो रहा है। मौत का समय व्यक्ति को हैरान कर देता है। प्रत्येक व्यक्ति की मौत और शोक का अनुभव अलग होता है। 

मेहमानों के लिए घर पर चुटकियों में बनाए ये चटपटा स्नैक

क्या आप भी पाना चाहती है लम्बे बाल? तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स

होली पर इस आसान रेसिपी से चुटकियों में बनाये केसर की रसमलाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -