जाने क्या है क्रोध का कारण
जाने क्या है क्रोध का कारण
Share:

tyle="text-align:justify">भगवान बुद्ध अक्सर अपने शिष्यों को शिक्षा प्रदान किया करते थे। एक दिन प्रात:काल बहुत से भिक्षुक उनका प्रवचन सुनने के लिए बैठे थे। बुद्ध समय पर सभा में पहुंचे, पर आज शिष्य उन्हें देखकर चकित थे क्योंकि आज पहली बार वह अपने हाथ में कुछ लेकर आए थे। करीब आने पर शिष्यों ने देखा कि उनके हाथ में एक रस्सी थी। बुद्ध ने आसन ग्रहण किया और बिना किसी से कुछ कहे वह रस्सी में गांठें लगाने लगे।
 
वहां उपस्थित सभी लोग यह देखकर सोच रहे थे कि अब बुद्ध आगे क्या करेंगे, तभी बुद्ध ने सभी से एक प्रश्न किया, ‘‘मैंने इस रस्सी में 3 गांठें लगा दी हैं, अब मैं आपसे यह जानना चाहता हूं कि क्या यह वही रस्सी है जो गांठें लगाने से पूर्व थी?’’
 
एक शिष्य ने उत्तर में कहा, ‘‘गुरु जी इसका उत्तर देना थोड़ा कठिन है, यह वास्तव में हमारे देखने के तरीके पर निर्भर है। एक दृष्टिकोण से देखें तो रस्सी वही है, इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। दूसरी तरह से देखें तो अब इसमें 3 गांठें लगी हुई हैं जो पहले नहीं थीं अत: इसे बदला हुआ कह सकते हैं।’’
 
 ‘‘सत्य है।’’ बुद्ध ने कहा, ‘‘अब मैं इन गांठों को खोल देता हूं।’’ 
 
यह कहकर बुद्ध रस्सी के दोनों सिरों को एक-दूसरे से दूर खींचने लगे। उन्होंने पूछा, ‘‘तुम्हें क्या लगता है, इस प्रकार इन्हें खींचने से क्या मैं इन गांठों को खोल सकता हूं?’’
 
‘‘नहीं-नहीं, ऐसा करने से तो ये गांठें और भी कस जाएंगी तथा इन्हें खोलना और मुश्किल हो जाएगा।’’ एक शिष्य ने शीघ्रता से उत्तर दिया।
 
बुद्ध ने कहा, ‘‘ठीक है, अब एक आखिरी प्रश्न, बताओ इन गांठों को खोलने के लिए हमें क्या करना होगा?’’
 
शिष्य बोला, ‘‘इसके लिए हमें इन गांठों को देखना होगा ताकि हम जान सकें कि इन्हें कैसे लगाया गया था और फिर हम इन्हें खोलने का प्रयास कर सकते हैं।’’
 
‘‘मैं यही तो सुनना चाहता था। मूल प्रश्न यही है कि जिस समस्या में तुम फंसे हो, वास्तव में उसका कारण क्या है, बिना कारण जाने निवारण असंभव है। मैं देखता हूं कि अधिकतर लोग बिना कारण जाने ही निवारण करना चाहते हैं, कोई मुझसे यह नहीं पूछता कि मुझे क्रोध क्यों आता है, लोग पूछते हैं कि मैं अपने क्रोध का अंत कैसे करूं? कोई यह प्रश्न नहीं करता कि मेरे अंदर अहंकार का बीज कहां से आया, लोग पूछते हैं कि मैं अपना अहंकार कैसे खत्म करूं?’’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -