जानिये क्या संकेत देते है आपके ये सपने
जानिये क्या संकेत देते है आपके ये सपने
Share:

अक्सर सभी लोगो को सोते समय सपने तो आते ही है कभी कोई सपने में सुपर हीरो बन जाता है तो कोई बहुत ही अमीर या फिर कोई सपने में कभी फ़क़ीर भी बन जाता है। लेकिन कुछ सपने ऐसे होते है जो अक्सार इंसान को सोत्ते समय आते ही है तो आइये हम आपको बताते है। कुछ खास सपनो के बारे में जो आपको देते है कुछ खास संकेत।

सपने में पानी दिखना - सपने पानी तो हर किसी को दिखता है। लेकिन कैसा पानी ? यदि आपको ठहरा हुआ पानी दिखता है तो यह आपके जीवन की एकरसता की और इशारा है। जबकि इसके विपरीत यदि पानी बहता हुआ या गतिशील नजर आता है तो यह बताता है की आपके जीवन में भी अब सकारात्मकता आने वाली है।

उचाई से गिरना - यह सपना अधिकतर लोगो को आता है यदि आप अपने आप को उचाई से गिरता देखते हो तो समझ लीजिये की आप किसी बात से असंतुष्ट है इसके निराकरण के लिए इत्मिनान से सोचिये की आप किस बात को लेकर परेशांन है। और उसका हल निकालिए। 

दांत टूट जाना - दांतो का संबंध आत्मविश्वास से है। जो लोग अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ज्यादा सजग होते है,उन्हें इस तरह के सपने आते है। यदि आपको महसूस हो कि सामने वाला आपके बारे में अच्छा नहीं सोच रहा होगा, तब भी ऐसे सपने आते है। 

समुद्र दिखना - सपने में समुद्र दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपकी किसी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है। झरने में भीगने का दृश्य भी निकट भविष्य के शुभ समाचार का संकेत देता है। गंदा पानी दिखे तो गलत संगत में फंस सकते है।

खुद की म्रत्यु - खुद की म्रत्यु का सपना इंसान के लिए सबसे दुखद होता है इस सपने को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह इशारा है कि अब आप आगे बढ़ेंगे और सफलता पाएंगे। यदि किसी प्रिय की मृत्यु का सपना देखे,तो समझ जाएं कि जल्द ही उनके जीवन में कुछ नया और अच्छा होने वाला है। 

धोखा खाना - यदि आप सपने में देखते है की आपको किसी ने धोखा दिया या किसी से आपने धोखा खाया तो समझ लीजिये आपकी किसी बड़ी परेशानी का जल्दी ही अंत होने वाला है। यह भी सम्भव है कि आपको परेशान करने वाला व्यक्ति आपसे दूर जाने वाला हो। जीवन में सुख आने वाला है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -