आखिर क्या होता है बर्ड फ्लू ? जानिए इसके लक्षण, बचने के उपाय और इलाज
आखिर क्या होता है बर्ड फ्लू ? जानिए इसके लक्षण, बचने के उपाय और इलाज
Share:

नई दिल्ली: बर्ड फ्लू क्या है और बर्ड फ्लू की क्या-क्या वजहें होती हैं ? आज हर कोई इस सावाल का जवाब जानना चाहता है. बर्ड फ्लू के नाम से जानी जाने वाली यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 के कारण होती है। यह वायरस पक्षियों और मनुष्यों को अपना शिकार अधिक बनाता है। इस वायरस का संक्रमण चिकन, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह इन्फ्लूएंजा वायरस इतना घातक होता है कि इससे इंसान व पक्षियों की मौत हो जाती है। अभी तक बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है. किन्तु बार यह इंसान से इंसान में भी फ़ैल जाता है. एवियन इन्फ्लूएंजा के शिकार इंसान की भी मौत हो सकती है. 

लक्षण :-
बर्ड फ्लू के लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, मगर सांस लेने में समस्या और हर समय उल्टी होने का एहसास इसके खास लक्षण हैं। कुछ सामान्य लक्षण निम्नवत हैं। 

बुखार  
हमेशा कफ रहना
नाक बहना
सिर में दर्द रहना
गले में सूजन
मांसपेशियों में दर्द
दस्त होना
हर वक्‍त उल्‍टी-उल्‍टी सा महसूस होना
पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
सांस लेने में समस्या, सांस ना आना, निमोनिया होने लगता है।
आंख में कंजंक्टिवाइटिस

सामान्यतया इंसान में यह बीमारी मुर्गियों या संक्रमित पक्षी के बेहद नजदीक रहने की वजह से फैलती है। यदि आप किसी भी तरह संक्रमित मुर्गी के संपर्क में आते हैं तो यह आपको भी हो जाता है। इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस आंख, नाक और मुंह के माध्यम से प्रवेश करता है।

कैसे बचें 
संक्रमित पक्षियों और खासकर मरे पक्षियों से बिल्कुल दूर रहें।
बर्ड फ्लू जब तक है, तब तक नॉनवेज ना खाएं।
नॉनवेज खरीदते वक़्त साफ-सफाई पर नजर रखें।
कोशिश करें कि संक्रमण वाले इलाके में ना जाएं अगर जाएं तो मास्क पहनकर जाएं।

बर्ड फ्लू का उपचार
बर्ड फ्लू का उपचार एंटीवायरल ड्रग ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) (oseltamivir (Tamiflu)) और ज़ानामिविर रेलेएंजा (zanamivir Relenza) के जरिए किया जाता है। इस वायरस को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करना चाहिए। पौष्टिक भोजन करना चाहिए जिसमें अधिक से अधिक लिक्विड हो। बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।

पिछले सत्र में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद सोने की कीमतों में आई गिरावट

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें ताजा कीमतें

टाटा पावर छत पर सौर के एमएसएमई ग्राहकों के लिए वित्तपोषण योजना की करेंगे पेशकश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -