क्या होता है मौत के तुरंत और 2 घंटे बाद जानकर सन्न रह जाएंगे आप
क्या होता है मौत के तुरंत और 2 घंटे बाद जानकर सन्न रह जाएंगे आप
Share:

मरने के बाद हमारे शरीर के साथ क्या होता है, इस बारे में दुनिया का हर व्यक्ति जानना चाहता है या सोचता है! हम सभी जानते हैं कि जिसे जीवन मिला है उसकी मौत भी निश्चित है। हालाँकि मौत के बाद क्या होता है, इस सवाल का जवाब आज हम आपको बताएंगे।

सबसे पहला परिवर्तन- जी दरअसल मौत के बाद शरीर में जो सबसे पहला परिवर्तन होता है वो 15 से 30 मिनट के बाद दिखता है। आपको बता दें कि मौत के बाद शरीर के कुछ हिस्सों का रंग धीरे-धीरे बदलने लगता है और हमारे शरीर का एक हिस्सा बैंगनी-लाल या नीला-बैंगनी हो जाता है, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण हमारे शरीर के सबसे निचले हिस्से में रक्त जम जाता है। इसके अलावा कुछ हिस्से पीले पड़ जाते हैं। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि रक्त कोशिकाओं के माध्यम से चलना बंद कर देता है। जी हाँ और यह प्रक्रिया सभी लोगों के लिए समान है, लेकिन गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों पर यह तुरंत नहीं दिखाई नहीं देती है। इसके अलावा इस बीच, शरीर ठंडा हो जाता है। तापमान लगभग 1।5 °F (0।84 °C) प्रति घंटे कम हो जाता है। केवल यही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद इस तरह के परिवर्तन लगभग अनंत हैं। जी दरअसल मृत्‍यु के बाद जब दिल काम करना बंद कर देता है और रक्त पंप नहीं करता, तो भारी लाल रक्त कोशिकाएं गुरुत्वाकर्षण की क्रिया से सीरम के माध्यम से डूब जाती हैं। जी हाँ और इस प्रक्रिया को लिवर मोर्टिस कहते हैं, जो 20-30 मिनट के बाद शुरू हो जाता है।

मृत्यु के 2 घंटे बाद क्या होता है?- मौत के 2 घंटे बाद तक मानव आंखों द्वारा देखा जा सकता है। जी हाँ और इससे त्वचा की बैंगनी लाल मलिनकिरण हो जाती है। इसके अलावा मृत्यु के बाद तीसरे घंटे से शरीर की कोशिकाओं के भीतर होने वाले रासायनिक परिवर्तन से सभी मांसपेशियां कठोर होने लगती हैं, जिसे रिगर मोर्टिस कहते है। इसे मृत्यु का तीसरा चरण कहा जाता है। ऐसा होने से शव के हाथ-पैर अकड़ने लगते है और सबसे पहले प्रभावित होने वाली मांसपेशियों में पलकें, जबड़े और गर्दन शामिल हैं। इसके बाद चेहरे और छाती, पेट, हाथ और पैर प्रभावित होते हैं। रिगर मोर्टिस क्रिया के कारण शरीर की लगभग सभी मांसपेशियां 12 घंटे के अंदर कठोर हो जाती हैं। इसके बाद मृतक के अंगों को हिलाना-डुलाना मुश्किल हो जाता है और इस स्थिति में घुटने और कोहनी थोड़े लचीले हो सकते हैं, वहीं हाथ और पैर की उंगलियां असामान्य रूप से टेढ़ी हो सकती हैं।

इसी के साथ सेल्स और भीतरी टिश्यू के भीतर निरंतर रासायनिक परिवर्तनों के कारण मांसपेशियां पूरी तरह से ढीली हो जाती हैं। जी हाँ और इस प्रक्रिया को सेकंड्री फ्लेसीडिटी के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि इस बिंदु पर शरीर की त्वचा सिकुड़ने लगती है और इस स्थिति में सबसे पहले पैर की उंगलियां प्रभावित होना शुरू होती हैं। 48 घंटे के भीतर चेहरे तक का हिस्सा प्रभावित होता है। इसके बाद शरीर गलने लगता है।

इस मंदिर के नाम पर है इंदौर का नाम, दर्शन करने से मिलता है सफ़ेद दाग से छुटकारा

सोशल मीडिया पर छाई मूंछ वाली महिला, जानिए हैं कौन?

Video: शतरंज खेल रहा था बच्चा अचानक टूट गई उंगली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -