पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार में तोड़फोड़, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार में तोड़फोड़, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद की कार के साथ तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। यह हमला भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की गाड़ी पर किया गया है। अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों पर कार तोड़ने का इल्जाम लगाया है। यह वाकया पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह श्यामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाकर अपने पार्टी कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया था, जिस पर टीएमसी के कार्यकर्ता कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से ममता बनर्जी के तस्वीर वाले पोस्टर को भी नीचे उतार दिया था। इसी को लेकर दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी क्रम में अर्जुन सिंह की कार पर हमला किया गया और उसके शीशे भी तोड़ दिए गए।

इसी पार्टी दफ्तर को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी से अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार करार दिया था। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं तो टीएमसी से भी इसी प्रकार का वर्ताव किया जाएगा। 

असम NRC को लेकर सरकार पर भड़की ममता बनर्जी, कहा- हमारे भारतीय भाई-बहनों के साथ न्याय हो

राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लागू नहीं हुआ 'मोटर व्हीकल एक्ट', जानिए क्या है कारण

अमेठी में जीत को लेकर स्मृति ईरानी ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -