कार हादसे का शिकार हुई पश्चिम बंगाल की सीएम, माथे पर आई चोट
कार हादसे का शिकार हुई पश्चिम बंगाल की सीएम, माथे पर आई चोट
Share:

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में जख्मी हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर वापस आ रही थीं। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से ममता के माथे में चोट भी आई। हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत अधिक डिटेल नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सीएम ममता की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आई। जिसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते ममता बनर्जी के माथे पर चोट आई है।

चोट कितनी गंभीर?: इतना ही नहीं ममता बनर्जी की यह चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में तत्काल जानकारी अब तक नहीं मिल पाई। हालांकि कहा जा रहा है माथे पर हल्की चोट भी आई। ममता बनर्जी बर्धमान  में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश की राजधानी कोलकाता वापस आ रही थी। इसी बीच रास्ते में उनकी कार इस दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि चोट गंभीर नहीं होने से ममता के शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

पहले हेलीकॉप्टर से आना था: जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक सेवा वितरण कार्यक्रम में भाग लेने गई थीं। पहले यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस आना था। लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में उन्हें सड़क के रास्ते कार से कोलकाता के लिए रवाना होना पड़ गया। इसी बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और ममता बनर्जी चोटिल हुई।

FY2024 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में रिकॉर्ड ग्रोथ हो सकती है, यह आंकड़ा छू सकता है!

मर्सिडीज-बेंज की ये दो लग्जरी कारें 31 जनवरी को होंगी लॉन्च, किन फीचर्स से होंगी ये सुविधाएं? यहां जानिए

ADAS सिस्टम के साथ बाजार में उपलब्ध हैं ये 5 बेहतरीन कारें, देखें पूरी लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -