जा रहे थे शोक व्यक्त करने, खुद समा गए काल के मुंह में
जा रहे थे शोक व्यक्त करने, खुद समा गए काल के मुंह में
Share:

पलवल: कहते हैं की समय का कोई भरोसा नही कब, कहा, क्या हो जाये. महेंद्रगढ़ का एक परिवार जा रहा था अपने परिजन के यहा शोक व्यक्त करने और खुद ही ऐसी घटना का शिकार हो गए की  उनके ही घर में मातम का माहौल हो गया. 

खबरों के अनुसार पलवल केएमपी मार्ग पर गांव मिण्डकौला के निकट आज सुबह करीब पांच बजे स्विफ्ट गाडी नंबर एचआर.34.एच.7497 असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी में सवार सभी लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी में सवार लोग मृत्तक प्रेम सिहं 45 वर्षीय निवासी महेंद्रगढ ,कमल सिहं चालक 23 वर्षीय निवासी महेंद्रगढ,धर्मा 60 वर्षीय महिला, विमला 72 वर्षीय महिला शामिल थे. इनमे चालक कमल सिंह को छोड़कर बाकि तीनो लोग एक ही परिवार के थे. 

परिजनों ने बताया की ये सभी लोग अलीगढ एक परिजन के यहा शोक व्यक्त करने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया. 

जानिये टू व्हीलर से होने वाले एक्सीडेंट के 10 सामान्य कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -