अनोखा रिवाज: यहाँ मुर्गे के जरिये तय होती है कपल की शादी
अनोखा रिवाज: यहाँ मुर्गे के जरिये तय होती है कपल की शादी
Share:

चीन में कई ऐसी परंपरा है जिनके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। वैसे चीन में शादियों की चौकाने वाली परंपरा हैं जिन्हें जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको ऐसी ही परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है यहाँ शादी से एक महीने पहले ही दुल्हन रोना शुरू कर देती है। जी हाँ, चीन के कुछ इलाकों में होने वाली दुल्‍हन को शादी से एक महीना पहले रोजाना एक घंटे रोना पड़ता है। चीन में यह एक रूढ़िवादी प्रथा है जिसमे दुल्‍हन के घर के लोगों को भी रोने के लिए कहा जाता है। इसके पीछे यह वजह है कि लोग इसे दुल्‍हन के वैवाहिक जीवन के लिए अच्‍छा शगुन मानते हैं।

इसके अलावा चीन का एक और अजब-गजब रिवाज है। जी दरअसल चीन के दौर नामक एक स्‍थान में होने वाले दंपती को पहले मुर्गे की चीड़फाड़ करके उसका लीवर निकालना पड़ता है। कहा जाता है अगर यह लीवर स्‍वस्‍थ होता है तो इस जोड़े की शादी तय समय पर फिक्स हो जाती है। इस रिवाज के अनुसार मुर्गे के लीवर में अगर कोई कमी निकली तो इसे अपशकुन माना जाता है। कहा जाता है मुर्गे के लीवर में कमी होने के चलते जोड़े को शादी करने की इजाजत नहीं दी जाती।

वहीं उसके बाद जोड़े को स्‍वस्‍थ लीवर पाने के लिए नए मुर्गे की खोज करनी पड़ती है। वैसे शादी के बाद भी चीन में एक हैरान करने वाली परंपरा निभाई जाती है। यहाँ महिला जब मां बनने वाली होती है तो उसका पति गोद में उठाकर होने वाली मां को धधकते कोयले पर चलता है। कहा जाता है इसके पीछे का कारण यह है कि अगर व्यक्ति धधकते हुए कोयलों पर चलकर तय स्थान पर पहुंच जाता है डिलीवरी के दौरान महिला को कोई परेशानी नहीं होगी। वैसे यह रिवाज सभी जगहों पर नहीं है!

कभी देखा है बिल्ली को गाना गाते हुए, वीडियो हो रहा वायरल

शादी के बंधन में बंधने जा रही है हिना खान? बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने दिया ये जवाब

किसान आंदोलन को विपक्ष का समर्थन, आज कई नेताओं के साथ जंतर-मंतर जाएंगे राहुल गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -