शादी के जोड़े के लिए दिया था आॅर्डर लेकिन उससे पहले ही हो गई भगवान को प्यारी
शादी के जोड़े के लिए दिया था आॅर्डर लेकिन उससे पहले ही हो गई भगवान को प्यारी
Share:

मुम्बईः बालिका वधु कि आनन्दी अपने सीरियल में तो दुल्हन बन गई थी लेकिन उनके रियल जीवन में उनका यह सपना पूरा न हो सका। दरअसल प्रत्यूषा ने मरने से पहले शादी के जोड़े का आर्डर दिया था। इसके लिए उन्होंने पिछले महीने अपने डिजायनर मित्र रोहित वर्मा को शादी का जोड़ा बनाने को भी कहा था। वर्मा ने शनिवार को बताया कि 22 मार्च को उनसे हमारी आखिरी बात हुई थी। उन्होंने मुझसे शादी का जोड़ा बनाने को कहा था। उन्होंने कहा कि जोड़े के रंग पर बातचीत करने के लिए हम आज ही मिलने वाले थे।

प्रत्यूषा बनर्जी (२४) अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों में तनाव के बावजूद शादी की तैयारियों में जुटी थीं। हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस दिन शादी के जोड़े पर बात होनी थी उस दिन प्रत्यूषा कफन में लिपटकर चिता पर लेटी हुई थीं। शाम छह बजे के करीब ओशिवारा के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अभी तक प्रत्युषा कि मौत एक राज ही है प्रत्युषा कि मौत पर उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से मुंबई पुलिस की पूछताछ शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस राहुल का बयान दर्ज कर रही है। हम दोनों के आखिरी कॉल डिटेल और एक.दूसरे को भेजे गए एसएमएस भी खंगाल रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -