अनोखा मामला: शादी में आए मेहमानों से दूल्हा-दुल्हन ने धुलवाए बर्तन
अनोखा मामला: शादी में आए मेहमानों से दूल्हा-दुल्हन ने धुलवाए बर्तन
Share:

हम सभी को अगर किसी शादी में जाना होता है तो हम बड़े तैयार होते हैं और फिर वहां पहुँचते हैं। लेकिन सोचिये अगर तैयार होकर शादी में जाए और वहां बर्तन धुलवाए जाए तो क्या होगा? सोचकर ही गुस्सा आ रहा होगा लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड में। यहाँ का एक मामला दुनियाभर में छाया हुआ है। जी दरअसल रेडिट पर एक यूजर ने इंग्लैंड में हुई इस अनोखी शादी की कहानी के बारे में पोस्ट किया है जो सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जी दरअसल रेडिट पर एक महिला ने लिखा, 'वो एक बेहद ही कीमती कार में शादी समारोह में गई थी। लेकिन वहां जाकर उनके साथ जो हुआ, वो काफी हैरान करने वाला था।'

महिला ने रेडिट पर लिखा, ''इस शादी में खाना बेहद स्वादिष्ट था, जो कि उम्मीद से कम था। नतीजतन कई मेहमान ऐसे में भूखे ही रह गए।'' आगे महिला ने लिखा- ''जिन मेहमानों ने खाना खाया, उन्हीं से वहां पर जूठे बर्तन धुलवाए गए। दूल्हा-दु​ल्हन के इशारे पर एक कर्मचारी वहां आया, जिसने सभी मेहमानों को दावत के बाद किचन में चलने के लिए कहा।'' आगे महिला ने लिखा, 'शुरू में सभी को लगा कि कुछ सरप्राइज होगा। फिर अंदर लेकर जाकर उसने मेहमानों से कहा कि उन्हें ही दावत के ये बर्तन धोने हैं। ये सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए।'

आगे रेडिट पर महिला ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'इस शादी में दूल्हा-दु​ल्हन ने बर्तन धोने वालों को नहीं बुलाया था। ये इसलिए किया गया ताकि शादी के खर्च में बचत की जा सके। दूल्हा- दुल्हन ने अपनी शादी के पैसों को कार्यक्रम स्थल और दुल्हन के बेहद सुंदर गाउन पर उड़ा दिया था। फिर उन्होंने मेहमानों से खुद के जूठे बर्तन धुलवाने का फैसला किया।'' आगे महिला ने यह भी बताया कि शादी के तीन साल बाद इस कपल का तलाक हो गया। वैसे फिलहाल यह कहानी तेजी से सुर्ख़ियों में छाई हुई है।

सामरिक दृष्टी से भारत को सशक्त बनाने में शयामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अहम - अमित शाह

बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक हुई रद्द

‘मित्रों वाला राफेल, टैक्स वसूली-महंगा तेल, सवाल करो तो जेल’, राहुल का मोदी सरकार पर तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -