राजस्थान से दिल्ली तक, आज से बढ़ेगी ठंड.., मौसम विभाग ने जताया भीषण शीतलहर का अनुमान
राजस्थान से दिल्ली तक, आज से बढ़ेगी ठंड.., मौसम विभाग ने जताया भीषण शीतलहर का अनुमान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में फिर एक बार सर्दी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में आज से 17 जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है। कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16-18 जनवरी और उत्तर प्रदेश में 17-18 जनवरी को भीषण शीत लहर की स्थिति बनेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक़्त कुहासे की स्थिति फिर बनेगी। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले पांच दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है। साथ ही पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी 16-18 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, बिहार में कड़ाके की ठंड से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं हैं। कुछ इलाकों में आने वाले 5 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। एक-दो दिन राज्य में न्यूनतम तापमान में स्थिरता दिखेगी, मगर इसके बाद फिर से पारा चार से पांच डिग्री नीचे जा सकता है। इससे राज्य में कई जगहों पर दोबारा कड़ाके की ठंड की स्थिति बनेगी। तापमान सामान्य से बहुत नीचे जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में लागू हुई पुरानी पेंशन योजना, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

तू क्या है फिर.., जिन्न है ? राहुल गांधी के 'मैंने खुद को मार डाला' वाले बयान पर ओवैसी का तंज

असम में फिर चला बुलडोज़र, जंगल की 2500 हेक्टेयर भूमि पर है अवैध कब्जा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -