आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों एवं बांग्लादेश में ठीक-ठाक तबाही मचाने के पश्चात् सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। फिलहाल, ये तूफान कमजोर होकर असम एवं आसपास के इलाकों में है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इन प्रदेशों में अगले 24 घंटे में ठीक-ठाक वर्षा हो सकती है।

वही बांग्लादेश में सितरंग तूफान के चलते कई मकान ढह गए। इसके अतिरिक्त कई पेड़ उखड़ गए, सड़क संपर्क एवं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को तटीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में लगभग एक करोड़ लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। रिपोर्ट के अनुसार, "मंगलवार शाम छह बजे तक, 64 में से 16 प्रशासनिक जिलों से 35 व्यक्तियों की मौत होने की खबर प्राप्त हुई थी। हालांकि, अफसरों ने अब तक 16 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है। अन्य को अभी ‘लापता’ की श्रेणी में रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 एवं 30 अक्टूबर को तामिलनाडु, कराईकल बिजली गरजने के साथ-साथ भारी वर्षा देखने को मिल सकती ह। वहीं, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में 30 अक्टूबर को ठीक-ठाक वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटों के चलते उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत के ज्यादातर भागों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। असम, अरुणाचल प्रदेश एवं नागालैंड के कुछ भागों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो जगहों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं केरल में छिटपुट हल्की वर्षा हो सकती है।

भोपाल में मचा हड़कंप, क्लोरीन गैस लीक होने से आफत में पड़ी कई लोगों की जान

'नोटों पर हों गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर..', केजरीवाल से सलमान बोले- अल्लाह को भी शामिल करो

क्यों मनाया जाता है 'इन्फेंट्री डे' और क्या है इसका इतिहास ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -